{"_id":"66a554c597e79ad7320e87a7","slug":"instructions-to-strictly-follow-responsibilities-basti-news-c-207-1-sgkp1004-121192-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जिम्मेदारियों को सख्ती से पालन करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जिम्मेदारियों को सख्ती से पालन करने के निर्देश
Sun, 28 Jul 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 28 Jul 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने तहसील व गो आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। डीएम रवीश गुप्ता ने तहसील व नगर पंचायत के गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। दोनों जगहों तक मातहतों को जिम्मेदारियों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
डीएम ने तहसील पहुंचकर रिकॉर्ड रूम, राजस्व अभिलेख, खतौनी कक्ष आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद नगर पंचायत के इंदिरा नगर वार्ड स्थित कान्हा गो आश्रम स्थल पहुंचे। आश्रय स्थल पर 72 पशु पंजीकृत पाए गए। गोशाला पर उन्होंने भूसे के रख-रखाव, गोबर निस्तारण, सोलर लाइट आदि के बारे में जानकारी ली।
डॉ. रितेश गुप्ता से पशुओं की बीमार के बारे में जानकारी ली। पंजीकरण रजिस्टर में पशुओं के घटने और बढ़ने की स्थिति की सही प्रविष्टि न मिलने पर उन्होंने गोशाला कर्मचारियों को चेतावनी दी और सुधार लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद, तहसीलदार रवि यादव, नायब तहसीलदार नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।