फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Instructions issued to make delivery centers operational in Sagra and Karamhiya.

Basti News: सगरा और करमहिया में प्रसव केंद्र संचालित कराने के निर्देश

Tue, 06 Oct 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to make delivery centers operational in Sagra and Karamhiya.
भानपुर। एडिशनल सीएमओ डॉ. सियाराम यादव ने दोपहर लगभग एक बजे सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने सगरा और करमहिया प्रसव केंद्र को संचालित करने के निर्देश दिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सचिन चौधरी ने बताया कि एसीएमओ ने उपस्थिति पंजिका, ओपीडी के साथ अस्पताल में जन्म- मृत्यु पंजीकरण पटल का जायजा लिया। पटल संचालक राजेश कुमार से जन्म-मृत्यु पंजीकरण संबंधी अभिलेखों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने 21 दिन के भीतर जन्म-मृत्यु का पंजीकरण करना आवश्यक बताया। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने रामनगर ब्लॉक पहुंचकर सेवा संकल्प अभियान के तहत लगे स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर मौजूद चिकित्सकों की उपस्थिति भी जांची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed