फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Instructions given to speed up revenue collection

Basti News: राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश

Sun, 22 Oct 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 22 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to speed up revenue collection
बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने कर-करेत्तर राजस्व की वसूली में तेजी जाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि सभी विभागीय अधिकारी जिला प्रशासन का सहयोग लेकर प्रवर्तन कार्य करें। आयुक्त शनिवार को कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। कहा कि वसूली के लिए क्षेत्र में जाने पर संबंधित एसडीएम तथा पुलिस को अवश्य सूचित करें। इसके अलावा वर्तमान समय में प्रत्येक पीठासीन अधिकारी द्वारा न्यायालय में लंबित भूमि विवादों की सुनवाई नियमित रूप से की जा रही है। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी मामले में एक पक्षीय निर्णय न लिया जाए। चकबंदी विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि गनेशपुर में कैंप लगाकर धारा 6 के मामले निस्तारित किए जाए। बस्ती में 39, सिद्धार्थनगर 38 एवं संतकबीर नगर में 63 गांव की चल रही चकबंदी प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। कहा कि विद्युत चोरी करने वालों की वीडियोग्राफी कराकर उन्हें वैध कनेक्शन मुहैया कराया जाए। वाणिज्यकर विभाग अधिक से अधिक जीएसटी प्राप्त करने के लिए कैंप लगाकर व्यापारियों का पंजीकरण कराए।इस मौके पर अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पांडेय, डीएम बस्ती अंद्रा वामसी, सिद्धार्थनगर पवन अग्रवाल, संतकबीर नगर महेंद्र सिंह तॅवर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed