{"_id":"61b0de46099a984a2d733a86","slug":"inspection-of-four-shop-basti-news-gkp4191739163","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दवा दुकानों की हुई जांच, एक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दवा दुकानों की हुई जांच, एक सीज
विज्ञापन
भानपुर की दवा की दुकान मैं जांच करती डीआई। संवाद
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दवा दुकानों की हुई जांच, एक सीज
- सीज दुकान की दो दवाओं का भरा गया नमूना, एक अन्य को नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीआई सीमा वर्मा ने बुधवार को भानपुर क्षेत्र में चार दुकानों की जांच की। सीएचसी भानपुर के पास संचालित दवा की एक संदिग्ध दुकान की दवाओं को सीज कर दिया। डीआई के अनुसार दुकान में लगभग 18 हजार की दवाएं थीं। यहां से दो संदिग्ध दवाओं का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
डीआई ने बताया कि डीएम को भानपुर क्षेत्र में अवैध रूप से दवा की दुकानों को संचालित किए जाने की शिकायत मिली थी। डीएम के निर्देश पर जांच की गई। सीएचसी के पास बालाजी मेडिकल स्टोर की जांच की गई। संचालक अपना लाइसेंस नहीं दिखा सका। मामले को संदिग्ध मानते हुए दुकान में मौजूद दवाओं को सील कर दिया गया। वहां से पेन किलर व एंटीबॉयटिक की दो दवाओं का नमूना लिया गया है। इसके अलावा भानपुर में ही शुक्ला मेडिकल स्टोर व चौधरी मेडिकल स्टोर की भी जांच की गई। दोनों दुकानें लाइसेंसी हैं। दुकान संचालक मौके पर बिल बाउचर नहीं दिखा सके हैं। इसके अलावा कनेथू बुजुर्ग कस्बे में द्विवेदी मेडिकल स्टोर की भी जांच की गई।