फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   inspection in school

Basti News: डीआईओएस की जांच में बंद मिले स्कूल प्रधानाचार्य स्पष्टीकरण तलब

Tue, 08 Aug 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 08 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
inspection in school
डीआईओएस जगदीश शुक्ला ने माध्यमिक स्कूलो का किया निरीक्षण।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। डीआईओएस जगदीश शुक्ल ने सोमवार को जिले के 12 माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सुबह आठ बजे डीआईओएस वित्तविहीन विद्यालय आरपी आदर्श इंटर कॉलेज रेहार पहुंचे तो यहां ताला लटकता मिला। स्कूल बंद मिलने पर प्रधानाचार्य से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया। उसके बाद भगवती प्रसाद शंकर देवी इंटर कॉलेज नगर बाजार व सूर्य कुमारी बालिका इंटर कॉलेज नगर निरीक्षण के दौरान बंद मिला।
शिवमोहर नाथ पांडेय किसान जनता इंटर कॉलेज नगर बाजार के निरीक्षण के दौरान वित्तविहीन कक्षा 11 व 12 का शिक्षण नही हो रहा था। एमडीएम के तहत 113 बच्चों के सापेक्ष 39 बच्चों का भोजन बनते हुए पाया गया। खाद्यान्न व तेल मसाला की गुणवत्ता के अनुरूप नहीं मिली। एमडीएम रजिस्टर मांगने पर प्रधानाचार्य ने बताया कि यह रजिस्टर प्रबंधक अपने पास रखते हैं। स्पष्टीकरण तलब किया गया है। चौधरी त्रिवेनी रामबालिका इंटर कॉलेज कलवारी में शिक्षण कार्य व व्यवस्था ठीक मिली।
विज्ञापन

आचार्य रामशुक्ल बालिका इंटर कॉलेज अगौना में निरीक्षण के समय एक भी अध्यापक कक्षा कक्ष में नहीं मिला। लकड़ी के चूल्हे पर एमडीएम बनाया जा रहा था। स्पष्टीकरण तलब किया। जवाहर लाल नेहरु किसान इंटर कॉलेज गौसपुर में लकड़ी के चूल्हे पर एमडीएम बन रहा था। राम असारे चौधरी किसान इंटर कॉलेज टिकरा गौसपुर में व्यवस्था ठीक मिली। रामदास उदय प्रताप औद्योगिक इंटर कॉलेज भटपुरवा और किसान इंटर कॉलेज मरया कटया में में शिक्षण कार्य होते मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed