{"_id":"242c340ec244d57f18b4972b9ad59f8c","slug":"innovative-school-will-open-in-babhnan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बभनान में बनेगा समाजवादी अभिनव विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बभनान में बनेगा समाजवादी अभिनव विद्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सरकार ने प्रत्येक मंडल में एक समाजवादी अभिनव विद्यालय खोलने की
विज्ञापन
योजना बनाई हैं। सरकार की मंशा इस विद्यालय को एक आदर्श के रूप में विकसित
करने की है। विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य साल के अंत तक शुरू कर देने की
योजना है।
मॉडल के रूप में स्थापित होने वाले इस विद्यालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। नवोदय विद्यालय की तरह इस मॉडल विद्यालय में भी सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। बस्ती में मॉडल विद्यालय गौर ब्लॉक के बभनान में स्थापित होगा। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने डीएम से विद्यालय निर्माण के लिए निशुल्क भूमि उपलब्ध कराने को कहा है।
केंद्र सरकार के सहयोग से बस्ती सहित 58 जनपदों में 191 मॉडल स्कूलों का निर्माण कराया जा रहा है। इस योजना को केंद्र सरकार ने डी लिंक कर लिया है। इसके बाद प्रदेश सरकार ने प्रत्येक मंडल में एक मॉडल विद्यालय को समाजवादी अभिनव विद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया है।
इन मॉडल विद्यालयों को सीबीएसई नई दिल्ली से संबद्धता दिला कर शैक्षिक सत्र 2016 एवं 2017 से संचालित कराने की योजना है। प्रमुख सचिव की ओर से जारी पत्र में सभी 18 मॉडल विद्यालयों में नवोदय विद्यालय की तरह छात्र और छात्राओं के लिए छात्रावास की सुविधा रहेगी। साथ ही प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों के लिए आवास का भी निर्माण होगा। इतना ही नहीं, इस माडल विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए खेलकूद के लिए मैदान की व्यवस्था की जाएगी।
गौर विकास खंड के मॉडल विद्यालय बभनान का चयन समाजवादी अभिनव विद्यालय के लिए किया गया है। विद्यालय का निरीक्षण कर लिया गया है और कार्यदाई संस्था पीडब्लूडी, जल निगम और विद्युत विभाग को विद्यालय तक पक्का संपर्क मार्ग, विद्युत व्यवस्था और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
-अनिल कुमार दमेले, डीएम बस्ती।