{"_id":"6a2b04e729f5cea5bf088264","slug":"innocent-child-dies-after-being-hit-by-a-bus-basti-news-c-207-1-bst1006-160357-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस की चपेट में आने से मासूम की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस की चपेट में आने से मासूम की माैत
विज्ञापन
मृतक राधिका की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के बभनान-हर्रैया मार्ग पर बृहस्पतिवार को दोपहर में मिनी बस की चपेट में आने से एक मासूम बालिका की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार भौखरी निवासी रमेश कुमार गुप्ता की पांच साल की बेटी राधिका गुप्ता दिन में 12 बजे अपने घर के सामने दुकान पर बिस्किट खरीदने जा रही थी। तभी बभनान की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मिनी बस की चपेट में आने से वह घायल हो गई। परिवार के लोग उसे लेकर सीएचसी हर्रैया पहुंचे। वहां डाॅक्टर ने बच्ची की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।
चिकित्सक की सूचना पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंचकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पंचनामा करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के अनुसार रमेश की बेटी राधिका छोटी थी।
विज्ञापन
उससे बड़ा एक भाई कार्तिक 9 वर्ष है। राधिका यूकेजी की छात्रा थी। प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया अजय कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगा।