फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Innerwheel Club Midtown made children aware

Basti News: इनरव्हील क्लब मिडटाउन ने बच्चों को किया जागरूक

Sat, 26 Jul 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 26 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Innerwheel Club Midtown made children aware
बस्ती। इनर व्हील क्लब बस्ती मिड टाउन द्वारा एक प्री स्कूल में बच्चों को गुड टच और बैड टच के महत्वपूर्ण विषय पर जागरूक किया गया। क्लब की प्रेसिडेंट आशा अग्रवाल ने बताया कि हमारा लक्ष्य बच्चों के कोमल मन को पर्सनल सुरक्षा और किसी गलत चीज के लिए 'नहीं' बोलना सिखाया गया। बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित टच के बीच में अंतर का पता होना चाहिए जिससे बच्चे किसी बड़े की हेल्प लेकर सुरक्षित हो सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों को जंक फूड और स्वस्थ भोजन के बारे में बताया गया कि स्वस्थ भोजन आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बच्चों को मोबाइल के यूज पर भी अवेयर किया बच्चे आउटडोर गेम्स खेले और स्क्रीन से दूर रहे जिससे बच्चे स्वस्थ रहे उनकी आंखें भी सुरक्षित रहे और बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास अच्छे से हो सके। इनर व्हील क्लब द्वारा बच्चों को कॉपी किताब और फल देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट आशा अग्रवाल सचिव साधना गोयल तूलिका अग्रवाल सीमा गुप्ता दीपिका गुप्ता उमा अग्रवाल और शिवांगी आदि सदस्य मौजूद रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed