{"_id":"650df245527b7fe9eb0c1fd7","slug":"injured-young-man-dies-basti-news-c-207-1-sgkp1002-4751-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खंभे से बाइक टकराने से घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खंभे से बाइक टकराने से घायल युवक की मौत
Sat, 23 Sep 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाने के पोखरभिटवा गांव का निवासी था राहुल
संवाद न्यूज एजेंसी
वाल्टरगंज। सड़क हादसे में घायल पोखरभिटवा के खलगवा पुरवा निवासी 20 वर्षीय राहुल की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज लखनऊ में मौत हो गई। जन्माष्टमी के दिन वह बाइक से परिवार के साथ बस्ती जा रहा था। कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे पर सामने से आ रहे वाहन से बचाव करते समय अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से बाइक टकरा गई थी।
स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया था। स्थिति बिगड़ते देख डॉक्टर ने दूसरे दिन उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। स्थिति में सुधार होने पर उसे 18 सितंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। 20 सितंबर को फिर स्थिति बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले गए। जहां इलाज के दौरान राहुल ने बृहस्पतिवार की देर शाम दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार महादेव घाट पर शुक्रवार को कर दिया। राहुल पांच भाई व बहनों में सबसे छोटा था।