फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   injured brides sister in fyring

हर्ष फायरिंग में दुल्हन की बहन घायल

Mon, 13 Dec 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
injured brides sister in fyring
हर्ष फायरिंग में दुल्हन की बहन जख्मी
विज्ञापन

- बभनान के कसौधन धर्मशाला में शादी समारोह में की गई फायरिंग
- घायल युवती की हालत खतरे से बाहर, पैर में लगी है गोली
- फायरिंग करने वाला दूल्हे का रिश्तेदार गिरफ्तार
- दुल्हन के पिता की तहरीर पर दो के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/बभनान। गौर थाने के बभनान लोहामंडी में स्थित बागेश्वर मंदिर के बगल स्थित कसौधन धर्मशाला में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है। रविवार रात करीब एक बजे हुई घटना में दुल्हन की चचेरी बहन के पैर में गोली लग गई। जिससे बारात में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में घायल युवती को जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही एसपी आशीष श्रीवास्तव समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि युवती की हालत ठीक है और वह खतरे से पूरी तरह से बाहर है। फायरिंग करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके असलहे का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी।

प्रदीप गुप्ता पुत्र कृष्ण चंद्र गुप्ता निवासी लोहा मंडी कस्बा बभनान जनपद बस्ती की शादी अर्चना गुप्ता पुत्री जनार्दन प्रसाद गुप्ता निवासी जयनगरा इंदिरापुर थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा से होनी तय थी। शादी का कार्यक्रम बभनान के वार्ड नंबर नौ में बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर के पास कसौधन धर्मशाला में चल रहा था। रात करीब एक बजे जयमाल कार्यक्रम के दौरान दूल्हा पक्ष के मनीष तिवारी निवासी टेढ़ी बाजार कोतवाली बलरामपुर और रिश्तेदार शरद गुप्ता निवासी बाड़ापुल चौराहा थाना कोतवाली बलरामपुर लाइसेंसी असलहे से फायरिंग करने लगे। फायरिंग करने से मना करने पर वे भड़क गए और दुल्हन के चाचा की पिटाई कर दी। धक्का-मुक्की के बीच-बचाव करने गई दुल्हन की मां के बैग से किसी ने 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। इस दौरान चली गोली से दुल्हन की चचेरी बहन शेफाली गुप्ता 22 पुत्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता निवासी रानी बाजार थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा घायल हो गई। युवती के पैर में गोली लगी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल में घायल शेफाली ने बताया कि स्टेज से उतरते समय उसके पैर में गोली लगी। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि दुल्हन के पिता राजेंद्र प्रसाद की तहरीर पर मनीष तिवारी व शरद गुप्ता के विरुद्ध हत्या के प्रयास, चोरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शरद को सोमवार दोपहर डेढ़ बजे हर्रैया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। फायरिंग में इस्तेमाल लाइसेंसी असलहे की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। दूसरे आरोपित की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed