{"_id":"65fb2f9b667e7bc9c7046ab4","slug":"initiative-to-connect-children-with-the-mainstream-of-education-basti-news-c-207-1-sgkp1006-113429-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की पहल
Thu, 21 Mar 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
जिले के 75 एआरपी को किया गया प्रशिक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विद्यालय न आने वाले व शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की पहल शुरू हो गई है। इसके लिए शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के सभी ब्लॉकों में तैनात एआरपी (शिक्षक) को प्रशिक्षित कर मास्टर ट्रेनर बनाया है। मास्टर ट्रेनर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।
बीएसए अनूप कुमार के निर्देश पर जिला समन्वयक समेकित सुनील कुमार त्रिपाठी की ओर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन सदर विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नगर क्षेत्र में किया गया। मास्टर ट्रेनर के रूप में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद, संतोष कुमार पांडेय, स्कंद कुमार मिश्रा ने जिले के सभी 75 एआरपी (शिक्षक) को प्रशिक्षित कर ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर बनाया गया।
मास्टर ट्रेनर डॉ. शिव प्रसाद ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह है कि उच्च प्राथमिक स्तर के आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का पहल किया जाएगा। प्रशिक्षण में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, हिंदी, संस्कृत व सामाजिक विषय पर आधारित जवाब सवाल कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि ऐसे बच्चे जो किन्हीं कारणों से विद्यालय आने से वंचित रह जा रहे हैं, उन्हें परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक गांवों में चिह्नित कर विद्यालय में बच्चों का नाम पंजीकृत कराकर शिक्षा सुलभ कराने का काम करेंगे। प्रशिक्षण में एआरपी अजीत सिंह, गिरिजेश सिंह, राम शंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।