फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Initiative of old students, Khair will give state-of-the-art fan to the school

Basti News: पुरातन छात्रों की पहल, खैर स्कूल को देंगे अत्याधुनिक पंखा

Fri, 09 Jun 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 09 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Initiative of old students, Khair will give state-of-the-art fan to the school
बस्ती। अपनी शिक्षण संस्था को संसाधनों से लैस करने की अनूठी पहल पुरातन छात्रों ने की है। खैर इंटर कॉलेज के पुरातन छात्र स्कूल को अत्याधुनिक पंखा दान करेंगे। इसे जल्द ही कॉलेज प्रधानाचार्य और प्रबंधतंत्र की उपस्थिति में खैर कॉलेज में एक कार्यक्रम आयोजित कर दिया जाएगा। ये पंखे इन्वर्टर से भी चलेंगे जिससे बिजली की भी बचत होगी साथ ही छात्रों और अध्यापकों को भी सहूलियत होगी। ख़ैर कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन पिछले कई वर्षों से देश विदेश में रह रहे कॉलेज के पूर्व छात्रों को सोशल मीडिया के माध्यम से जोड़ने का कार्य कर रहा है। इसका उद्देश्य ख़ैर कॉलेज की प्रतिष्ठा को फिर से स्थापित करने का है।
विज्ञापन

ख़ैर कॉलेज के पूर्व छात्रों को दशकों से सोशल मीडिया के माध्यम से एक मंच पर जोड़ने की पहल करने वाले समाजसेवी एवं शिवहर्ष किसान कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष दुर्गादत्त पांडेय ने बताया कि आज जिस तरह से जनपद के ख्यातिलब्ध कॉलेजों की जो स्थिति है वह किसी से छिपी नहीं ऐसे में पूर्व छात्रों का दायित्व है कि वह अपने भविष्य की नींव के विद्यालयों को सहयोग करें।
विज्ञापन

स्कूल को पंखा देने वालों में वसीम अहमद ख़ान, चौधरी एहसान अजीम, ऋषि तिवारी, केकेएल श्रीवास्तव, इमामुद्दीन, अभय दूबे, वरुण श्रीवास्तव, प्रकाश मिश्रा एवं विवेक तिवारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed