फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Information about BLO was given to 10 ASHAs in Gaur.

Basti News: गौर में 10 आशाओं को दी बीएलओ की जानकारी

Thu, 27 Nov 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 27 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Information about BLO was given to 10 ASHAs in Gaur.
गौर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में बीएलओ की कमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की आशाओं को बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई है। गौर ब्लाक क्षेत्र के लगभग दस ग्राम पंचायतों में आशाओं से एसआईआर प्रपत्र फार्म भरने का कार्य किया जा रहा है। जबकि इसके अलावा ग्राम रोजगार सेवक, सफाई कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित कई विभाग को भी लगाया गया है। बावजूद उसके फॉर्म कंप्लीट करने में कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

गौर विकास खंड में कुल 108 ग्राम पंचायत है। जहां इस समय लगभग सभी विभाग के कर्मचारियों को सिर्फ मतदाता पुनरीक्षण कार्य एसआईआर फॉर्म भराने का कार्य जोर-जोर से किया जा रहा है। कई ग्राम पंचायत में बीएलओ की तैनाती न होने से स्वास्थ्य विभाग की आशाओं को बीएलओ की जिम्मेदारी सौंप गई है। गौर ब्लाक क्षेत्र के जिन ग्राम पंचायत में आशाओं से बीएलओ का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उनमें ग्राम पंचायत अइला कला में आशा अनीता यादव, हलुआ में कुसुम, सिरसिया में संजू देवी, पतिला में पूनम देवी, करमिया शुक्ल में सीता, बरहपुर में राधा, रमवापुर में शांति, कुर्दा में मुन्नी देवी, पकड़ी जप्ती में सुधा पाठक और ग्राम पंचायत मझुआ चौबे में मंजू देवी को लगाया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ भास्कर यादव ने बताया कि इस समय मतदाता पुनरीक्षण कार्य कर्मचारियों की पहली प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed