{"_id":"609d676c8ebc3ed1e9643fc7","slug":"infighting-in-chenua-village-six-people-injured-after-playing-dj-basti-news-gkp3945168187","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे बजाने पर चेनुआ गांव में घमासान, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे बजाने पर चेनुआ गांव में घमासान, छह लोग घायल
विज्ञापन

मुंडेरवा। थाना क्षेत्र के ग्राम चेनुआ में दो पक्षों में बुधवार शाम को मारपीट हुई। दोनों ही पक्षों की तरफ से छह लोग घायल हुए। दोनों ही पक्षों की तरफ से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम चेनुआ में बुधवार को दिनेश के वहां से बरात जाते समय डीजे का इस्तेमाल किया जा रहा था। उसी दौरान वर पक्ष के एक व्यक्ति के कहने पर डीजे को बंद कर दिया गया। कुछ लोगों ने डीजे चलाने की बात की। दोनों पक्षों में डीजे चलाने की बात पर कहासुनी हुई। कहासुनी इस कदर बढ़ी कि दोनों ही पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। एक पक्ष की तरफ से विवेक श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, कृष्णकांत, शिव कुमार, कन्हई को चोटें आई।
जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से यशोदा पुत्री रामकल्प को चोटें लगीं। घायल नीरज श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव तथा यशोदा का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। दोनों ही पक्षों में विगत दो वर्ष पूर्व भी जमकर मारपीट हुई थी। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। स्थानीय पुलिस मामले में जांच कर रही है।