{"_id":"65ff33677b4c5dcace084ff8","slug":"indecency-with-the-chairman-proved-costly-basti-news-c-207-1-sgkp1004-113667-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अध्यक्ष से अभद्रता पड़ी भारी, सिविल बार के महामंत्री निलंबित, चार की गई सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अध्यक्ष से अभद्रता पड़ी भारी, सिविल बार के महामंत्री निलंबित, चार की गई सदस्यता
Sun, 24 Mar 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 24 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
20 मार्च को आमसभा की बैठक में किसी बात पर हुआ था विवाद
अध्यक्ष बोले- गाली-गलौच व धक्का-मुक्की करने पर दर्ज कराएं केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 20 मार्च को सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में सामान्य सभा की बैठक के दौरान चार अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष बद्री प्रसाद दुबे के साथ अभद्रता करते हुए कार्यवाही रजिस्टर फाड़ दी थी। इस पर अध्यक्ष ने चारों सदस्यों की सदस्यता समाप्त कर दी है। महामंत्री दयाशंकर दुबे को निलंबित करते हुए हफ्तेभर में स्पष्टीकरण तलब किया है। अध्यक्ष ने बताया कि वह मामले में केस भी दर्ज कराएंगे।
उल्लेखनीय है कि 20 मार्च को सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में सामान्य सभा की बैठक चल रही थी। किसी बात पर अधिवक्ता वीरेंद्र नाथ पांडेय, उपेंद्र नाथ दुबे, अमरेश दुबे व नागेंद्र मिश्र नाराज हो गए। आरोप है कि चारों ने अध्यक्ष से गाली-गलौज करते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की कर कार्यवाही रजिस्टर फाड़ दी।
अध्यक्ष ने आदेश जारी करते हुए बताया कि चारों सदस्यों ने बार एसोसिएशन की मूल भावना का उल्लंघन कर अनुशासन को भंग किया है। ऐसे में चारों की बार सदस्यता को समाप्त कर दी गई है। मामले में महामंत्री दयाशंकर दुबे की संलिप्तता पाई गई है। ऐसे में उन्हें पद से निलंबित करते हुए उनका प्रभार कोषाध्यक्ष विमलेंदु मणि त्रिपाठी को सौंप दिया गया है। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई का निर्णय आमसभा की बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन
...
20 को ही सीज कर दिया गया था अध्यक्ष का पावर
इस बाबत जब सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री दयाशंकर दुबे ने बताया कि अध्यक्ष का पावर घटना वाले दिन 20 मार्च को ही सीज कर दिया गया था। उनका कार्यभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष वामदेव मिश्र को सौंप दिया गया है। ऐसे में अध्यक्ष की ओर से जारी आदेश का कोई मतलब नहीं है।