फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Increased vegetable prices

जरूरत से ज्यादा खरीदारी, बढ़ा सब्जियों का भाव

Mon, 23 Mar 2020 08:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Increased vegetable prices
कंपनीबाग के समीप सब्जियों की खरीदारी करते लोग। - फोटो : BASTI
जरूरत से ज्यादा खरीदारी, बढ़ा सब्जियों का भाव
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना संक्रमण की परेशानी से सब्जी बाजार बेजार है। बाहर से आने वाली सब्जियों की आवक घटने और मांग बढ़ने से दुकानदारों ने कीमत में मनमानी बढ़ोतरी कर दी है। लोगों में लॉकडाउन होने का डर पैदा होने से जरूरत से ज्यादा मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं। यहां तक लोग सब्जियों के लिए मुंहमांगी कीमत देने को तैयार हैं।

अचानक ग्राहकों की भीड़ देखकर कुछ दुकानदारों ने अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में दोगुनी कीमत पर सामान बेचना शुरू कर दिया है। खीरा, प्याज, गोभी, टमाटर, धनिया, कटहल के भाव में प्रति किलो पांच से दस रुपये बढ़ोतरी कर दी गई। कंपनी बाग के सब्जी विक्रेता बबलू ने बताया कि प्रति किलो 2-3 रुपये की बढ़ोतरी का फायदा व्यापारी उठा रहे हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी आलू और प्याज की हो रही है। हालांकि इनकी कीमतों में व्यापारियों ने बढ़ोतरी नहीं की है। थोक विक्रेता रंगीलाल सोनकर बताते हैं कि 30 से 35 प्रतिशत के करीब सब्जी बेचने वाले बाजार ही नहीं आ रहे हैं। व्यापारी कम होने से भी दामों में बढ़ोतरी हुई है। सब्जी बाजार में अब भी रोज की तरह सुबह और शाम को भीड़ हो जाती है। खीरा व्यापारी संवारे बताते हैं कि दूसरे जिलों से आने वाली सब्जियां इन दिनों मांग की तुलना में कम आ रही है। इसे भी महंगाई का एक कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले हफ्ते में आया फर्क
सब्जी - पहले अब
प्याज- 20 रुपये - 22 रुपये
टमाटर- 26 रुपये - 32 रुपये
कद्दू - 35 रुपये - 40 रुपये
लौकी - 30 रुपये - 40 रुपये
भिंडी - 60 रुपये - 80 रुपये
पालक- 25 रुपये - 35 रुपये
करेला - 40 रुपये - 45 रुपये
कटहल- 25 रुपये - 30 रुपये
मिर्चा- 50 रुपये - 55 रुपये
अदरक- 90 रुपये-100 रुपये
मटर - 40 रुपये - 50 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed