{"_id":"690a627a07318a6f9e0a6085","slug":"increased-number-of-patients-with-throat-infections-along-with-dehydration-basti-news-c-207-1-bst1005-146997-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डिहाइड्रेशन के साथ गले में संक्रमण के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डिहाइड्रेशन के साथ गले में संक्रमण के बढ़े मरीज
Wed, 05 Nov 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
ओपीडी में मरीज को परामर्श देते डॉ. रामजी सोनी
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ठंड की शुरुआत ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मौसमी बीमारियों ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। डिहाइड्रेशन के साथ गले में संक्रमण के मरीज बढ़ गए हैं। डिहाइड्रेशन की बीमारी सामने नहीं आती, लेकिन जिनमें आ रही, वह शरीर से टूट जा रहे हैं। साथ ही गले में संक्रमण की शिकायत बढ़ी है। ऐसे पेशेंट की संख्या जिला अस्पताल में बढ़ी है।
मंगलवार को डिहाइड्रेशन के मरीज देखकर चिकित्सक भी हैरान थे। बताया गया कि शरीर में पानी की कमी के चलते यह समस्या ज्यादातर मरीजों में पाई जा रही है। चूंकि, कई मरीज कम पानी पी रहे थे। जांच के बाद मरीजों को इमर्जेंसी में भर्ती कराया गया। वहीं, निजी अस्पतालों में भी ऐसे मरीज आ रहे हैं। जिला अस्पताल के ईएनटी सर्जन डॉ. एसएस कन्नौजिया ने बताया कि अस्पताल में इस समय खांसी और गले के संक्रमण के मरीज बढ़े है।
वहीं, फिजिशियन कक्ष में भी लंबी कतार दिखी। बताया गया कि गले में संक्रमण के रोजाना 100 मरीज आ रहे हैं। खांसी के मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। जिला अस्पताल में दो बजे तक 1050 मरीजों ने पंजीकरण करवाया। दिन में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर से उठने वाले धुएं से पुराने मरीजों को श्वास संबंधी परेशानी हो रही है। इधर दो दिनों से हो रही हल्की बारिश के चलते मरीज खांसी और बुखार की चपेट में आ रहे है। फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि इनमें सांस व एलर्जी से पीड़ित करीब 50 से 60 मरीज थे। डॉक्टर ने सावधानी बरतने की सलाह दी। इस समय गले में खराश और जुकाम के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि बदलते मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है।