{"_id":"67eed633489edc12e2017784","slug":"in-three-years-the-number-of-children-in-council-schools-decreased-by-19-thousand-basti-news-c-207-1-kld1003-134449-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तीन साल में परिषदीय विद्यालयों में घट गए 19 हजार बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तीन साल में परिषदीय विद्यालयों में घट गए 19 हजार बच्चे
Fri, 04 Apr 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सरकार की ओर से किए जा रहे तमाम प्रयास के बावजूद परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ने के बजाय घटती जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो तीन साल में 19,127 बच्चे कम हो गए।
सत्र 2022-23 में 4,77435 विद्यालय थे जो घटकर सत्र 2024-25 में घट कर 4 58308 रह गया है।एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो गया है। विद्यालयों में बच्चों के नामांकन बच्चों का नामांकन बढ़ाने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए है।
इसके लिए सरकार तमाम तरह से प्रयास भी किए जा रहे हैं। स्कूलों स्कूल चलो अभियान रैली निकाली जा रही है। रैली में शिक्षकों के मार्ग दर्शन में स्कूल चलने के लिए नारा लगाते बच्चे स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित कर रहे हैं। शासन के निर्देश पर शिक्षक घर-घर पहुंचकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों से अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
नाम न छापने की शर्त पर एक शिक्षक ने कहा कि विद्यालयों में नामांकन में जो फर्जीवाड़ा चल रहा था वह भी खत्म होने का समय आ गया है। अब प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन फीड किया जा रहा है।
अब अपार आई डी के लिए बच्चों का आधार सत्यापन कराया जा रहा है। आधार सत्यापन से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र लगाकर बनवाए गए आधार का भी खेल सामने आ रहा है। इससे अब एक जगह नामांकन लिए छात्र का दूसरे जगह नामांकन नहीं होगा। इससे नामांकन के खेल में फर्जीवाड़ा रुकेगा और वर्तमान सत्र से और भी नामांकन संख्या घटने की आशंका है।