{"_id":"680a945408d79feba300069d","slug":"in-the-encounter-the-animal-smuggler-was-shot-in-both-legs-two-fled-basti-news-c-207-1-sgkp1006-135482-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुठभेड़ में पशु तस्कर के दोनों पैरों में लगी गोली, दो भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुठभेड़ में पशु तस्कर के दोनों पैरों में लगी गोली, दो भागे
Fri, 25 Apr 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
बस्ती/हर्रैया। छावनी, हर्रैया, गौर व परशुरामपुर थाने की पुलिस ने स्वाट टीम के साथ ऑपरेशन नाकाबंदी के दौरान मुठभेड़ में पशु तस्कर को गिरफ्तार कर पिकअप पर लदे नौ गोवंशीय पशुओं को मुक्त करा लिया। दो तस्कर फरार हो गए।
पशु तस्कर के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसकी पहचान सलमान पुत्र सलीम निवासी ग्राम घेरनाजू खान थाना गंज जिला रामपुर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, तस्कर छावनी थाने की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस की गोली से घायल पशु तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा-खोखा व कारतूस मिला है।
पुलिस लाइंस सभागार में एएसपी ओपी सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि बृहस्पतिवार को तड़के महत्वपूर्ण स्थानों पर चेकिंग चल रही थी। सूचना मिली कि गोवंश लदा पिकअप गोंडा से बस्ती बॉर्डर की तरफ आ रहा है। पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में गोंडा-बस्ती बॉर्डर के सभी चेक पोस्ट पर नाकाबंदी की गई।
विज्ञापन
हर्रैया क्षेत्र के ग्राम थाना खास में गोवंश लदे पिकअप की घेराबंदी कर पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया, पिकअप चालक थाना छावनी के सरकारी वाहन में टक्कर मार कर भागने की कोशिश करने लगा।
चारों तरफ से पुलिस से घिरा देख तस्कर पिकअप से उतर कर फायर करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक पशु तस्कर सलमान के दोनों पैर में गोली लग गई। इस बीच उसके दो साथी फायरिंग करते हुए भाग गए।
घायल तस्कर को सीएचसी हरैया ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। तस्करों पर गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। भागे तस्करों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
ञ