{"_id":"68e2c08ba4cf6ec5a80d2054","slug":"in-phc-babhanan-the-doctor-was-absent-and-the-pharmacist-gave-medicines-to-130-patients-basti-news-c-207-1-bst1005-145266-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पीएचसी बभनान में डाॅक्टर नदारद फार्मासिस्ट ने 130 मरीजों को दीं दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पीएचसी बभनान में डाॅक्टर नदारद फार्मासिस्ट ने 130 मरीजों को दीं दवाएं
Mon, 06 Oct 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनान पर आरोग्य मेले में मरीज को देखते फार्मासिस्ट आशुतोष शुक्ला व चि
बस्ती। जिले में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में अधिकांश पीएचसी पर औपचारिकता दिखाई दी। इससे मरीज निराश होकर लौट जा रहे हैं।
कुछ स्थनों पर आयुष डॉक्टर, फार्मासिस्ट ही मरीजों का उपचार करते दिखे। एलोपैथ के डॉक्टर नदारद दिखे।
नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती कुमारी ने मरीजों की जांच की। दावा किया गया कि 67 मरीजों की जांच हुई। पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने जांच कर दवाएं दी। बताया गया कि यहां 55 मरीजों की जांच हुई। सर्दी-जुकाम, बुखार के मरीज अधिक थे। कलवारी संवाद के अनुसार, सीएचसी कलवारी में 32 मरीजों का इलाज किया गया। डॉ. रितेश राव ने बताया कि मेले में बुखार, जुकाम, खांसी, त्वचा रोग, हड्डी दर्द के मरीज अधिक थे। फार्मासिस्ट जितेंद्र नारायण, एलटी राजेश यादव, स्टाफ नर्स कल्पना मिश्रा, वार्ड बॉय भगवानदास तथा स्वीपर रमजान अली ने सहयोग किया। बभनान संवाद के अनुसार पीएचसी बभनान में एलोपैथ के डॉक्टर नहीं थे तो फार्मासिस्ट आशुतोष शुक्ला ने 130 मरीजों को दवा देकर घर भेजा।
फार्मासिस्ट ने बताया कि होम्योपैथ, आयुर्वेद और एलोपैथ में 130 मरीज आए। सांस लेने में तकलीफ वाले मरीज अधिक आए। फार्मासिस्ट राजकरन चौधरी, फार्मासिस्ट कृपा शंकर शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, एएनएम श्वेता देवी, अंकुर यादव ने सहयोग किया। वाल्टरगंज संवाद के अनुसार, पीएचसी वाल्टरगंज में डॉ. रवि वर्मा ने 12 मरीजों की जांच की। कनिष्को चित्रगुप्त ने ब्लड जांच की। राजेंद्र प्रसाद, शहजादा परवेज, माधुरी चौधरी, नित्यराम ने सहयोग किया।
भानपुर सीएचसी में 198 मरीजों की जांच हुई : भानपुर। सीएचसी में 60 मरीजों की जांच हुई। पेट दर्द, बुखार, सर्दी और गले में खराश से पीड़ित मरीज अधिक आए। एमओआईसी डॉ. सचिन ने बताया कि मरीजों को जांच कर दवाएं दी गईं। अरविंद कुमार, मानवीर गौतम, अशोक कश्यप ने सहयोग किया। पीएचसी करमहिया में डॉ. अमिश कुमार ने 51 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट राम प्रकाश मौर्य ने दवाएं दी। पीएचसी परसाकुतुब में डॉ. अजय कुमार सिंह ने 51 मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट संजय कुमार व एलटी दीपनारायन ने सहयोग किया।