फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   In Khuthan, the path was made by removing the encroachment from the barren land

Basti News: खुटहन में बंजर जमीन से कब्जा हटवाकर दिलाया रास्ता

Sun, 22 Jun 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 22 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
In Khuthan, the path was made by removing the encroachment from the barren land
नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के खुटहन में करंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाले सगे भाइयों के परिवार को रास्ता देने के लिए शनिवार को टीम पहुंची। नायब तहसीलदार स्वाती सिंह, कानूनगो कुलदीप श्रीवास्तव व लेखपाल रीना यादव ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया और रास्ते की पैमाइश कराई गई। टीम ने घर के पश्चिम तरफ कब्जा की गई बंजर जमीन से अतिक्रमण हटवा कर दीवार को हटवाकर तत्काल रास्ता दे दिया गया।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने घर के सामने से पुराने रास्ते को बहाल करने की मांग की लेकिन, नायब तहसीलदार ने कहा कि फाइल उप जिलाधिकारी के पास है। उसके निस्तारण के बाद सामने से पुराना रास्ता दिया जाएगा। रास्ते से अतिक्रमण खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया कि हादसे में मृत हुए शशिभूषण व विश्व वल्लभ रास्ते के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर जनपद के जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र दिया था। मृतक के पिता घनश्याम यादव ने बताया कि घर के सामने से पुराना रास्ता है। पहले हम लोग उसी रास्ते से आते जाते थे। लेकिन, धीरे-धीरे उस रास्ते पर अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया गया है। अगर यह रास्ता मिल जाता तो परिवार सीधे सड़क पर जा सकता है। 10 जून को खुटहन निवासी दो सगे भाइयों शशिभूषण व विश्व वल्लभ की लोहे की सीढ़ी ले जाते समय करंट लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed