फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Immersion of Lakshmi idols from today

Basti News: आज से लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन, शहर में डायवर्जन

Wed, 15 Nov 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 15 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Immersion of Lakshmi idols from today
शनिवार तक अलग-अलग घाटों पर चलेगा विसर्जन का क्रम
विज्ञापन

1353 लक्ष्मी प्रतिमाओं को स्थापित कर चल रहा पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दीपावली पर समृद्धि की देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए 1353 प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। बुधवार को उनके विसर्जन का क्रम शुरू होगा। पहले दिन करीब 124 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। 17 नवंबर तक बीच अलग-अलग घाटों पर माता लक्ष्मी के दरबार में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाना है। पुलिस प्रशासन ने इसके लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। पुरानी परंपराओं और चुनौतियों को देखते हुए फुल प्रूफ सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है।
शहर में बुधवार को विसर्जन के दौरान प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया गया है। विसर्जन जुलूस निकलते ही कंपनीबाग से गांधीनगर, दक्षिण दरवाजा से मंगल बाजार की तरफ चार पहिया वाहनों के आने-जाने पर प्रतिबंध लग जाएगा। जरूरत के हिसाब से कंपनीबाग से अमहट के रास्ते पर भी वाहनों का आवागमन रोका जा सकता है।
विज्ञापन

एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि सबसे ज्यादा पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में 125 लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। कोतवाली क्षेत्र में 77, वाल्टरगंज में 130, हर्रैया मेंं 34, छावनी में 32, पैकोलिया में 84, परशुरामपुर में 30, गौर में 68, कलवारीमें 84, नगर में 107, कप्तानगंज में 84 दुबौलिया में 57, रुधौली में 92, सोनहा में 143 ,मुंडेरवा में 102 व लालगंज में 105 लक्ष्मी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। एएसपी के मुताबिक शहर व अन्य कस्बों में विसर्जन के समय की जरूरत को देखते हुए यातायात परिवर्तित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
अमहट घाट पर रहा पुख्ता इंतजाम

- शहर की प्रतिमाओं के विसर्जन स्थल अमहट घाट पर प्रशासन की ओर से बेहतर व्यवस्था की गई है। नगर पालिका की ओर से साफ-सफाई, चूनाकारी के साथ बिजली की व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से मोटर बोट के साथ ही बड़ी संख्या में घाट पर पुलिस के जवान लगाए गए हैंं। इसके अलावा धोबीघाट के पास अधिकारियों और कर्मचारियों का एक कैंप भी बनाया गया है। अधिकारियों ने घाट का जायजा लेकर कर्मचारियों को दिशानिर्देश दिए। घाट के किनारे पर बालू भरी बोरियां भी रखी गई हैं, जिससे प्रतिमा को नाव तक ले जाने में पैर न फिसले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed