{"_id":"600f19518ebc3e569609969a","slug":"ig-inspected-gaur-police-station-basti-news-gkp3823419102","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी ने गौर थाने का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी ने गौर थाने का किया निरीक्षण
विज्ञापन
आईजी ने गौर थाने का किया निरीक्षण
गौर। आईजी एके राय ने सोमवार को गौर थाने का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने थाना परिसर में सफाई व्यवस्था देखी। उन्हें सब कुछ ठीक-ठाक मिला। बंदी गृह, माल खाना, कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया। लोगों को आवश्यक निर्देश दिए।
थाना परिसर में चल रहे बाउंड्रीवाल निर्माण का निरीक्षण करते हुए आईजी ने प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता की प्रशंसा की। उन्होंने कार्यालय रजिस्टर के रख रखाव और अभिलेखों को पूर्ण करने तथा थाने पर आने वाले आगंतुकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया।
आईजी ने थाने पर तैनात दीवान गोवर्धन यादव से पचायत रजिस्टर, रजिस्टर नंबर आठ, अपराध रजिस्टर, कोविड-19, केयर हेल्प डेस्क, बीट सूचना रजिस्टर, फ्लाई शीट रजिस्टर के अलावा मुकदमे से संबंधित वाहनों के त्वरित निस्तारण और कोरोना वायरस से बचाव के साथ ही थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1098, 112, 181 के संबंध में जागरूकता करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसआई जय प्रकाश पांडेय, जगन्नाथ यादव, जय प्रकाश चौबे, रिजवान अली, कांस्टेबल गौरव यादव, प्रिंस यादव, अभिषेक शर्मा व महिला कांस्टेबल सुमन गौतम मौजूद रहीं।