फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Husband injured in accident dies in Lucknow, wife serious

हादसे में घायल पति की लखनऊ में मौत,पत्नी गम्भीर

Wed, 29 Sep 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Husband injured in accident dies in Lucknow, wife serious
हादसे में घायल पति की लखनऊ में मौत, पत्नी गंभीर
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। हाईवे पर मंगलवार को हुए हादसे में घायल पति की इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि पत्नी जिंदगी मौत से जूझ रही है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

मुंडेरवा थानाक्षेत्र के हुसेमउ (भिटहा) गांव के रहने वाले विनोद कुमार चौधरी मंगलवार को पत्नी के साथ बाइक से अयोध्या धाम दर्शन के लिए गए थे। मंगलवार शाम 4:30 बजे दोनों लोग घर जा रहे थे। जैसे ही हर्रैया थाना क्षेत्र के रजौली गांव के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से बाइक को ठोकर मार दिया। विनोद कुमार चौधरी (57) और पत्नी सुमित्रा देवी (55) गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद वाहन लेकर चालक भाग गया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को देते हुए घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। देर रात डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और वहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया था। रात एक बजे रास्ते में विनोद कुमार की मौत हो गई। परिजनों ने घायल पत्नी को मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती कराकर विनोद कुमार के शव को लेकर बस्ती चले आए। दिवंगत विनोद कुमार के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और बेटा दीपक (20) है, जो अभी पढ़ाई कर रहा हैं। खेती के नाम पर मात्र दो बीघा जमीन है। खेती और धुलाई सेंटर के सहारे परिवार का गुजारा होता था। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed