{"_id":"691a2db79fa209fd4d056389","slug":"humorous-poems-made-people-laugh-basti-news-c-207-1-bst1006-147786-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हास्य कविताओं ने लोगों को किया लोटपोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हास्य कविताओं ने लोगों को किया लोटपोट
विज्ञापन
बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित कवि सम्मेलन को संबोधित करते ब्लॉक प्रमुख। स्रोत आयोजक
बस्ती। बिरसा मुंडा की जयंती पर यूनिक वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में शनिवार की देर शाम ब्लाॅक रोड स्थित एक होटल में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि रामनगर के ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, नितेश शर्मा और सतेंद्र शुक्ल जिप्पी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कवि सम्मलेन का संचालन करते हुए कवि विकास बौखल ने पहले बिरसा मुंडा के योगदान पर कविताएं पेश कर वाहवाही लूटी। इसके बाद हास्य कविताओं से मौजूद लोगों को लोटपोट कर दिया। युवा कवि शशांक शुक्ल ने शृंगार और भक्ति रस से भरी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवि शिव कुमार व्यास ने वीर रस की कविताओं से लोगों को रोमांचित किया।
कवि कमलेश धुरंधर, दिव्या मिश्रा, भोजपुरी जगत में ढेला बाबा के नाम से चर्चित ढेला बाबा, डॉ. वीके वर्मा में भी कविताएं प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. विनोद उपाध्याय नें अपनी कविताओं के जरिये भगवान बिरसा मुंडा के संपूर्ण जीवन चरित्र को प्रस्तुत किया। देर रात तक चले इस आयोजन में कला, संस्कृति और साहित्य का संगम देखने को मिला।
विज्ञापन
इस मौके पर डॉ. अंकित चतुर्वेदी, डॉ. पीपी मिश्र, डॉ. श्वेता तिवारी, डॉ. प्रीति त्रिपाठी, डॉ. विनायक जायसवाल, राम मूर्ति मिश्र, मंगला प्रसाद मौर्य, परमानंद सिंह, गिरजेश शुक्ल गगन, सुरेश पांडेय, शिवांश, अहमद अली, डॉ नवीन सिंह आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -
अयोध्या के लोक कलाकारों ने मोहा मन
अयोध्या से आए लोक कलाकारों ने बिरसा मुंडा और जनजातीय संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य प्रस्तुत कर मौजूद लोगों का मन मोह लिया। जनजाति समुदाय से जुड़े लोककला और संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई।