{"_id":"65bbfffa6d66a962b00c0009","slug":"hope-for-relief-from-low-voltage-in-summer-basti-news-c-207-1-sgkp1004-110853-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गर्मी में लो वोल्टेज से राहत की उम्मीद...ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गर्मी में लो वोल्टेज से राहत की उम्मीद...ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि शुरू
Fri, 02 Feb 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
मंगला महा कॉलोनी में ट्रांसफार्मर रखने के लिए बना चबूतरा।
- शहर में जगह-जगह बनाए जा रहे प्लिंथ और खंभे
- फरवरी के आखिरी हफ्ते में मिल जाएगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गर्मी में लोवोल्टेज की समस्या से राहत की उम्मीद जगी है। विद्युत निगम शहर में 13 क्षमता वृद्धि और एक अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाने की कवायद शुरू कर चुका है। इसकी स्थापना के लिए प्लिंथ और खंभे लगाए जा चुके हैं। संभव है कि फरवरी के आखिरी सप्ताह से ट्रांसफाॅर्मर से उपभोक्ताओं को आपूर्ति मिलनी शुरू हो जाएगी।
जानकारी के अनुसार, करीब दो साल से शहरवासियों को गर्मी में लो वोल्टेज और फाल्ट की समस्याओं से सर्वाधिक परेशान होना पड़ रहा है। गर्मी में खपत बढ़ते ही लो वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर मं फाल्ट आना आम हो जाता है। उपभोक्ता लंबे समय से ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि की मांग कर रहे थे, जो अब जाकर पूरी हुई है।
विद्युत वितरण खंड प्रथम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता मनोज सिंह ने बताया कि फरवरी के आखिरी सप्ताह तक सभी ट्रांसफाॅर्मर स्थापित करा दिए जाएंगे। इससे गर्मी में खपत बढ़ने पर लो वोल्टेज और फाल्ट की समस्याएं कम हो जाएंगी।
विज्ञापन
...
स्थान ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता
पतेलवा 100 से 250 केवीए
हरिओम ढाबा 25 से 63 केवीए
मड़वानगर 25 से 63 केवीए
हवेली खास 100 से 250 केवीए
बेलगड़ी 250 से 400 केवीए
पटवा स्कूल 250 से 400 केवीए
महर्षि स्कूल 63 से 100 केवीए
खीरीघाट 250 से 400 केवीए
हड़िया मेंहदावल मार्ग 250 से 400 केवीए
मंडी समिति 250 से 400 केवीए
हड़िया करही 100 से 250 केवीए
ख्वासबारी 100 से 250 केवीए
टीचर कॉलोनी 100 से 250 केवीए
मंगला महा कॉलोनी 250 केवीए अतिरिक्त