{"_id":"69a5da1389f484dddb02c804","slug":"holika-was-burnt-under-high-tension-wire-corporation-issued-alert-basti-news-c-207-1-bst1001-154272-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हाईटेंशन तार के नीचे होलिका, निगम ने किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हाईटेंशन तार के नीचे होलिका, निगम ने किया अलर्ट
विज्ञापन
रोडवेज तिराहे पर हाईटेंशन तार के नीचे रखी गई होलिका। संवाद
बस्ती। शहर के कुछ प्रमुख स्थलों पर होलिका जलाने की व्यवस्था ऐसे जगहों पर की गई हैं जिनके ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं। विद्युत निगम के अफसरों ने इस तरह तीन स्थलों को चिह्नित करते हुए प्रशासन को अलर्ट किया है। इसके अलावा आयोजन समितियों को भी चेताया है। निगम के अफसरों का कहना है कि होलिका दहन के समय ऊपर हाईटेंशन तार होने से खतरा हो सकता है। इसलिए पहले से ही सुरक्षा की तैयारी कर ली जाए।
मुख्य अभियंता विद्युत निगम इं. विजय गुप्ता, एसई इं. खालिद गुप्ता मय टीम सुरक्षा की दृष्टि से होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किए। इस दौरान रोडवेज तिराहा, कटेश्वर पार्क के सामने और दक्षिण दरवाजा के निकट गुंबद आकार में सजाई गई होलिका के ऊपर से एसटी एवं हाईटेंशन लाइन दौड़ाई गई है। निगम के अधिकारियों ने आयोजन समितियों को तत्काल बुलाकर बात की। उन्हें बताया गया कि होलिका दहन के समय आग की लपटें उठने से खतरा हो सकता है।
इस पर आयोजन समितियों ने आश्वासन दिया कि जलाने से पहले होलिका की ऊंचाई कम कर दी जाएगी। हालांकि निगम ने एहतियातन जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को इस तथ्य से अवगत करा दिया है। मुख्य अभियंता ने बताया कि एसपी को पत्र लिखकर हाईटेंशन तार के नीचे होलिका रखे जाने के प्रकरण से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
यदि सावधानी पूर्वक ऊंचाई होलिका जलाई जाएगी तो खतरा टल जाएगा। इस पर पुलिस को विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि आयोजन समितियों को खुद ध्यान देना चाहिए कि होलिका के ऊपर बिजली के तार न हो। ताकि किसी तरह हादसा न होने पाए