फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Holi special trains are also arriving hours late, causing problems

Basti News: होली स्पेशल ट्रेनें भी आ रहीं घंटों देर, परेशानी

Wed, 25 Feb 2026 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Holi special trains are also arriving hours late, causing problems
ट्रेन की बोगी में बैठे यात्री। संवाद
बस्ती। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को राहत देने के लिए होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है, मगर त्योहार में महानगरों से घर आने वाले परदेसियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। होली स्पेशल ट्रेन जहां कई घंटे की देरी से आ रही है, वहीं स्टेशन पर उतारने के बाद भी परदेसियों को तरह-तरह की समस्याएं झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते आने वाली होली स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही है। इससे बड़े शहरों से त्योहार में यात्री जहां समय से घर नहीं पहुंच पा रहे हैं, वहीं ट्रेन में भीड़ के चलते भूखे-प्यासे सफर करना मजबूरी हो गया है। एक तो ट्रेनों में तत्काल कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। जनरल कोच में यदि सीट मिल भी गई तो भीड़ के चलते सामान रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

परदेसियों को सबसे ज्यादा दिक्कत स्टेशन पर उतरने के बाद हो रही है। क्योंकि ट्रेनों के लेट होने से काफी देरी से ट्रेन स्टेशन पर पहुंच रही है। इसका फायदा प्राइवेट टैक्सी चालक उठा रहे हैं। बुकिंग के नाम पर मनमाकिफ किराया वसूल कर रहे हैं। टैक्सी चालकों का इतना बोलबाला है कि जबरन बैठाने को लेकर आपस में होड़ लगी रहती है और दलाल इतने सक्रिय है कि कमीशन के चक्कर में जबरन टैक्सियों में बैठा देते हैं। जबकि सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी टीम निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेन चल रहीं देर : रेलवे समय सारणी के अनुसार जो स्पेशल ट्रेन विलंब से चल रही है, उनमें बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली बरौनी-नई दिल्ली होली स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 7:30 घंटे की देरी से चल रही है, जबकि दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ढाई घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल दो घंटे, कटिहार-मुंबई सेंट्रल होली स्पेशल 6:30 घंटे और गोरखपुर-पुणे होली स्पेशल अपने समय से 3 घंटे की देरी से चल रही है। जनसेवा एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed