फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   History-sheeters released from jail will remain on police radar

Basti News: यातायात रोकवा कर स्कूली बच्चों को पार कराते हैं हाईवे

Sun, 17 Sep 2023 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 17 Sep 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
History-sheeters released from jail will remain on police radar
सड़क पार करतीं छात्राएं
महराजगंज (बस्ती)। अयोध्या-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कप्तानगंज चौराहे पर ओवर ब्रिज या अंडर पास न होने से स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हाईवे पार कर विद्यालय आने जाने में कठिनाई होती है। स्कूल के समय में पुलिस को यातायात रोकवा कर बच्चों को हाइवे पार कराना पड़ता है।
विज्ञापन

कप्तानगंज नगर पंचायत में करीब दर्जनभर सरकार व गैर सरकारी स्कूल हैं। कस्बे में प्रतिदिन करीब पांच हजार विद्यार्थी आसपास के इलाकों से आते हैं। कुछ बच्चे पैदल या साइकिल से विद्यालय आते जाते हैं। चौराहे पर लंबे समय से फ्लाई ओवर निर्माण की मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया। हाईवे पर तेज गति से वाहन चलने के कारण विद्यार्थियों को हाईवे पार कर विद्यालय आने जाने में दिक्कतें होती हैं। सड़क पार करते समय कई बच्चे दुर्घटना का शिकार भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा के लिए 10 साल पहले कप्तानगंज चौराहे पर पुलिस बूथ बनाकर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। जो प्रतिदिन सुबह शाम बच्चों को हाईवे पार कराने का काम करते हैं। एसओ कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरती जा रही है। बूथ पर पुलिस कर्मी तैनात कर सुबह शाम बच्चों को हाईवे पार कराया जा रहा है ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed