फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Highway could not withstand the second rain

दूसरी बरसात भी नहीं झेल पाया हाईवे

Tue, 30 Jun 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Highway could not withstand the second rain
रुधौली कस्बे में लुम्बिनी-दूद्धी हाईवे पर उखड़ने लगीं गिट्टियां। - फोटो : BASTI
दूसरी बरसात भी नहीं झेल पाया हाईवे
विज्ञापन

रुधौली(बस्ती)। करोड़ों की लागत से बनाई गई लुंबिनी-दुद्धी मार्ग की गिट्टियां दूसरी बरसात भी नहीं झेल पाईं। नगर पंचायत क्षेत्र में सड़कों का उखड़ना शुरू हो गया है। ऐसे में नेशनल हाइवे जैसी महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण की गुणवता पर भी सवाल उठने लगे हैं।

कलवारी से लेकर सिद्धार्थनगर तक करीब 115 किमी हाइवे का निर्माण बस्ती जिले में लगभग पूरा हो चुका है, जबकि पड़ोसी जनपद सिद्धार्थनगर में निर्माण कार्य चल रहा है। इस परियोजना पर 660 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। जनपद के आखिरी छोर रुधौली नगर पंचायत में मुख्य बाजार में स्थित पूर्वांचल बैंक व रुधौली तहसील की ओर मुड़े मार्ग पर सड़कों का उखड़ना शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क की गुणवता पर सवाल उठाए हैं। गांधीनगर वार्ड के रवि मोदनवाल का कहना है कि आम जनता को हाइवे की सड़कों के निर्माण पर पूरा भरोसा था, लेकिन दो वर्षों में सड़क की दुर्दशा देखकर हैरानी हो रही है। मनोनीत सभासद व व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद बहादुर सिंह का कहना है कि निर्माण के समय ही नाले व सड़क की गुणवता को लेकर कई बार अधिकारियों से नोकझोंक हुई थी। इसके बावजूद जिम्मेदारों ने मनमानी की। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए जिम्मेदारों से गुणवता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया था, लेकिन मनमानी का ही नतीजा है जो सड़क उखाड़नी शुरू हो गई। इस संबंध में एनएचएआई के प्रोजेक्ट ऑफिसर सुमित कुमार सिंह ने बताया कि सड़क उखड़ने की शिकायत नगर पंचायत के कुछ लोगों ने की थी। अधिक पानी लगने की वजह से सड़क उखड़ रही है। बरसात के बाद ही जैसे ही मौसम सामान्य होता है, क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed