फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   High alert in district hospital and 14 CHCs

Basti News: जिला अस्पताल व 14 सीएचसी मे हाईअलर्ट

Sun, 24 Mar 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 24 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
High alert in district hospital and 14 CHCs
- सभी चिकित्सालयों में रविवार व सोमवार को 24 घंटे लगी चिकित्सकों की ड्यूटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। होली को लेकर प्रशासन ने जहां अपनी तैयारी पूरी कर ली है वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्प्तालों को हाई अलर्ट घोषित कर दिया है सभी चिकित्सकों व पैरा मेडिकल्स की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। जिले के सभी 14 सीएचसी व जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों व पैरा मेडिकल्स की क्रमवार आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगा दी गई है।

सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में सीएचसी पर तीन-तीन बेड सुरक्षित किया गया है। इसके अलावा जिला अस्पताल में दस बेड इमरजेंसी में सुरक्षित रखे जाएंगे। रविवार से इसे लागू कर दिया जाएगा। बताया कि सभी अस्पतालों में होली को देखते हुए त्वचा रोग, आंख रोग व पेट दर्द की दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। हर आठ घंटे पर ड्यूटी बदलेगी, मगर एक सर्विलांस टीम पूरी व्यवस्था पर नजर रखेगी। बताया कि एंबुलेंस सेवा को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा जाएगा। इसके निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed