फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Heavy rain in rural areas, panic due to lightning

Basti News: ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर बारिश, बिजली गिरने से दहशत

Tue, 17 Jun 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 17 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in rural areas, panic due to lightning
बस्ती। जिले में सुबह हुई तेज बारिश के दौरान कई जगहों पर बिजली भी गिरी। बिजली गिरने के कारण वाल्टरगंज और भानपुर क्षेत्र में पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। इस दौरान बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह जलभराव हो गया और विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई।
विज्ञापन

वाल्टरगंज संवाद के अनुसार, जोगियाजुडीकुइया गांव में सोमवार को सुबह लगभग साढ़े नौ बजे बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाएं तथा एक अधेड़ झुलस गया। परिजनों ने उन्हें पीएचसी पहुंचाया। इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया। घायलों में 55 वर्षीय सुनरा देवी, 16 वर्षीय अलिका, 27 वर्षीय लक्ष्मी व पूजा शामिल हैं। इसके अलावा ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सुरेंद्र कुमार का फ्रिज तथा सियाराम व संतराम आदि के बिजली के उपकरण तथा खंभे से लगा केबल भी जल गया है।
विज्ञापन

भानपुर संवाद के अनुसार, तहसील क्षेत्र के वनरही जंगल गांव के सिवान में सुबह 9.21 बजे बिजली के सदमे से 15 वर्षीय किशोर मोनू पुत्र मनोज सोनकर निवासी वनरही जंगल अचेत होकर गिर पड़ा। उसका पैर झुलस गया। परिवार के लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया। हल्का लेखपाल व राजस्व निरीक्षक सुभाष चौबे ने अस्पताल पहुंचकर बच्चे की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज संवाद के मुताबिक, मेन चौराहा से लेकर सर्विस रोड, पावर हाउस तक पानी भर गया। बाइक व साइकिल सवार और भारी वाहन रेंगते नजर आए।कस्बे की सीएचसी, वन विभाग, पशु अस्पताल, थाना परिसर में भी जलभराव के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सीएचसी में पानी भरने से अस्पताल आने वाले मरीजों को दिक्कत हुई।

बनकटी संवाद के अनुसार, दो घंटे झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए तो क्षेत्र के चौराहों व सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया। राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया। बभनान संवाद के अनुसार, सीजन की पहली बरसात में ही जगह-जगह जलभराव हो गया। पावर हाउस, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पानी भर गया। इस दौरान तेज हवा चलने से विद्युत सप्लाई बंद हो गई। जगह-जगह तार टूट कर गिर गए। लगभग 10 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed