फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Heavy loss of fire, panic

आग से भारी नुकसान, दहशत

Thu, 20 Apr 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 20 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
 छितही खुर्द के सिवान में दोपहर में लगी अज्ञात कारणों से आग ने भारी क्षति पहुंचाई। आधा दर्जन बाग बगीचे जलने के साथ गन्ना भी    जल गया। 
विज्ञापन

 आग की शुरुआत रूधौली के छितही खुर्द के सिवान से हुुई। जो बढ़कर वाल्टरगंज के गंधरिया गजराज तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी मोटर खराब होने से लौट गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड छोटी गाड़ी और ट्रैक्टर से जुताई कर आग पर काबू पाया गया। गांव की तरफ तेजी से फैल रही आग को देख लोग दहशत में आ गए। गांव के शत्रुघ्न सिंह ने निजी ट्रैक्टर से खेतों की जुताई कर आग बढ़ने से रोकने में कामयाबी पायी। गांव के लोग भी डंडे से आग को पीटते हुए बुझाने में लगे रहे। आग से बचाव के लिए जय बैष्णवी किसान सेवा केंद्र, पेट्रोल पंप के चारों तरफ इंजन लगाकर पानी भरा गया। पेट्रोल पंप तक आग पहुंच जाती तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। 

आग से प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह का सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इनके गन्ने की साढ़े तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई साथ ही तीन बाग भी आग में जल गई। गंधरिया गजराज गांव के राजबहादुर सिंह, केशवराम, विजयपाल सिंह, दिवाकर सिंह, गोपाल सिंह, अखिलेश, रमेश सिंह, रामप्रसाद, अवधेश सिंह, परशुराम सिंह के भी बागों को इस अग्निकांड में क्षति पहुंची है। 
विज्ञापन


गांव वालों के साथ प्रभारी मुनिश्वर पांडेय, रमाशंकर व राजीव दुबे डटे रहे। वाल्टरगंज पुलिस, डॉयल 100, हल्का लेखपाल विद्याधर द्विवेदी, दीनानाथ शुक्ल, अनन्तधर द्विवेदी, संजीव कुमार के साथ राजस्व निरीक्षक उपेंद्र मिश्र भी पहुंचे। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। हल्का लेखपाल ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं है, फिर भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed