फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Heat wave hits...temperature crosses 41 degrees, body is burning

Basti News: सताने लगी लू...तापमान 41 डिग्री के पार, झुलस रहा बदन

Thu, 23 Apr 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 23 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Heat wave hits...temperature crosses 41 degrees, body is burning
गांधीनगर मार्ग के किनारे भीषण गर्मी में राहत के लिए गन्ना का रस पीते लोग। संवाद
बस्ती। हीटवेव का असर अब बढ़ रहा है। दिन में पश्चिमी गर्म तेज हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। हवा की गति अधिक होने के कारण दिन में सड़कों पर धूल भी उड़ रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे मौसम शुष्क बना रहेगा। इस बीच गर्मी खूब सताएगी। पश्चिमी लू चलने की भी संभावना प्रबल है।
विज्ञापन

बुधवार को दिन में घर से बाहर निकले लोगों को लू के थपेड़ों ने झेला दिया। सुबह आठ बजे के बाद से ही तेज धूप से लोग परेशान दिखने लगे। दोपहर में चली लू के कारण सड़कों पर भीड़ कम दिखी। हवा की रफ्तार 6.1 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है। लग्न का सीजन होने के बावजूद लोग दिन में निकलने से परहेज कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी गर्म हवाएं चल रही हैं। इसी वजह से लू की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी हीटवेव की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया इस सप्ताह लू और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। बाजार में 11 बजे के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। तल्ख धूप एवं गर्म हवाओं के चलते मजदूर वर्ग मेहनत करने से किनारा कस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed