फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Heat stroke: increased number of patients with fever, vomiting and diarrhea

हीट स्ट्रोक : बुखार, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी

Sun, 11 Jun 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 11 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Heat stroke: increased number of patients with fever, vomiting and diarrhea
तेज धूप के कारण कपड़ा ओढ़ कर जातीं युवतियां।
बस्ती। पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। मौसम के तीखे तेवर से लोग उल्टी दस्त व तेज बुखार से पीड़ित हैं, मगर अपने जिले के स्वास्थ्य महकमा का आंकड़ा अब भी हीट स्ट्रोक के बीमारों की संख्या शून्य बता रहा है। यह अलग बात है कि जिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली व अन्य सरकारी अस्पतालों में लक्षण वाले मरीजों की संख्या हर दिन 50 का आंकड़ा पार कर जाती है, मगर चिकित्सक इसे हीट स्ट्रोक के बजाय सामान्य मरीजों की तरह ही इलाज व भर्ती कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त व तेज बुखार के करीब 25 मरीज डॉ. अंकित चतुर्वेदी व डॉ. रामजी सोनी के कक्ष में आए थे। उल्टी-दस्त के कारण इन्हें भर्ती करा दिया गया, मगर डॉक्टर इन्हें धूप लगने के बजाय सामान्य रूप से मौसम की मार बताकर इलाज कर रहे हैं। हालांकि इन मरीजों का नाम हीट स्ट्रोक की सूची में नहीं डाला गया है।
विज्ञापन

-------
केस एक
शहर के गांधी नगर निवासी रामराज को दो दिन पहले उल्टी-दस्त शुरू हो गई। पहले निजी चिकित्सक को दिखाया, मगर जब कोई आराम नहीं हुआ तो शनिवार को वह जिला अस्पताल पहुंचे। डॉ. अंकित चतुर्वेदी ने उनकी जांच आदि की। बताया कि दो दिन पहले खाना खाने के बाद से उल्टी-दस्त शुरू हुई है। डॉ. चतुर्वेदी ने उन्हें भर्ती करने को कहा, मगर वह नहीं मानें और दवा आदि लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
केस नंबर 2
ओपेक चिकित्सालय पहुंचे मुंडेरवा निवासी अहमद को उल्टी-दस्त व तेज बुखार था। डॉ. रजत ने उन्हें लक्षण के आधार पर धूप लगने की बात कही, मगर अहमद ने बताया कि उन्होंने बासी भोजन कर लिया था, इसलिए उल्टी दस्त शुरू हो गया है। डॉ. रजत ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया। शनिवार को उनकी छुट्टी हुई।

--------
बोले चिकित्सक
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अंकित व कैली के चिकित्सालय डॉ. रजत ने कहा कि लक्षण आधारित मरीज आ रहे हैं, मगर उन्हें हीट स्ट्रोक नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि हीट स्ट्रोक में सबसे पहला लक्षण बेहोशी होती है। अब तक करीब 50 से अधिक मरीजों को सप्ताह भर में इलाज किया गया है, मगर बुखार व उल्टी-दस्त तो हो रही है, मगर बेहोश कोई मरीज नहीं हुआ।
------
हीट स्ट्रोक यानी लू के लक्षण
- धूप के चलते बेहोश हो जाना
- उल्टी दस्त के साथ तेज बुखार होना है। इसके अलावा मरीज को कमजोरी लगने लगती है।
--------
ये है बचाव
- संभव हो तो 12 बजे से 3 बजे के बीच तेज धूप में बाहर न निकलें
- यदि जरूरी हो तो सिर को ढक कर पूरी आस्तीन का वस्त्र पहने
- घर से खूब पानी पीकर निकलें
- बिना भोजन किए घर से न निकलें
- खुले खाद्य पदार्थ व कटे फल कतई न खाएं
- बासी भोजन से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed