{"_id":"65930b90cde7ad526f0d9377","slug":"heart-and-respiratory-patients-should-remain-alert-otherwise-an-attack-will-occur-basti-news-c-207-1-sgkp1006-9318-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हृदय व सांस के रोगी रहें सतर्क, वरना हो जाएगा अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हृदय व सांस के रोगी रहें सतर्क, वरना हो जाएगा अटैक
Tue, 02 Jan 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पिछले तीन दिन से अचानक मौसम में बदलाव हुआ है। दिन में धूप निकल रही है, लेकिन सुबह, शाम और रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अचानक से तापमान मेंं गिरावट हो रही है। मौसम भले ही लोगों के लिए आनंद वाला हो, पर सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। खासकर हृदय और सांस के रोगियों के लिए यह समय अच्छा नहीं है। थोड़ी सी लापरवाही से अटैक आ सकता है।
फिजीशियन व मेडिकल कॉलेज के पूर्व चिकित्सक डॉ. एमके सिन्हा ने बताया कि मौसम में अधिक उतार चढ़ाव से सांस व हृदय रोगियों के लिए परेशानी का कारण है। जरा सी लापरवाही ऐसे रोगियाें की जान आफत में डाल सकता है।
अनुवांशिक भी है हार्ट अटैक
डॉ. सिन्हा ने बताया कि हार्ट अटैक अनुवांशिक भी हो सकता है। यानि माता-पिता को अटैक आया है तो उनके संतानों को अलर्ट हो जाना चाहिए। इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है। इसे सिर्फ अपनी जीवनशैली को बदलकर रोका जा सकता है। अल्कोहल एवं धूम्रपान भी हार्ट अटैक का कारण हो सकता है। इससे बचना जरुरी है।
विज्ञापन
बीपी के मरीजों को विशेष सावधानी जरूरी
ठंड का मौसम ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए खतरनाक है। तापमान कम होने के कारण रक्त वाहिकाएं अस्थायी रूप से संकीर्ण हो जाती हैं। इससे रक्तचाप बढ़ जाता है क्योंकि संकुचित नसों और धमनियों के माध्यम से रक्त को प्रवाहित होने में कठिनाई होने लगती है। ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या हृदय रोगों और इसके जटिलताओं को भी बढ़ाती है। ब्लड प्रेशर की नियमित जांच और कंट्रोल कम करना बहुत जरूरी है।
हार्ट अटैक के ये संकेत
सीने में दर्द का होना
चलने के दौरान सीने में दर्द होना
अचानक अत्यधिक पसीना आना
सीने में दर्द के साथ घबराहट और बेचैनी
बचने के लिए क्या करें
नियमित व्यायाम
मॉर्निंग वॉक
तले और भुने खाद्य पदार्थों से परहेज
आधुनिक जीवन शैली में सुधार