{"_id":"67d087811e31ebe81e02b554","slug":"health-worker-dies-of-heart-attack-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133286-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्वास्थ्य कर्मी की दिल का दौरा पड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्वास्थ्य कर्मी की दिल का दौरा पड़ने से मौत
Wed, 12 Mar 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया। सीएचसी पर तैनात अनुचर का सोमवार की रात दिल का दौड़ा पड़ने से निधन हो गया। अस्पताल के अधीक्षक सहित अन्य कर्मियों ने उसके गांव पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया और सीएचसी परिसर में शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी।
परशुरामपुर क्षेत्र के लक्षमीपुर गांव के पंकज कुमार (45) सीएचसी पर अनुचर पद पर तैनात थे। दो दिन पहले ब्रेन हेमरेज होने के चलते उन्हें दर्शननगर अयोध्या स्थित मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया था। सोमवार की शाम का अचानक उनकी तबीयम बिगड़ गई और थोड़ी ही देर में मृत्यु हो गई। पंकज के इकलौते 12 वर्षीय पुत्र की मौत सड़क दुर्घटना में करीब 11 माह पहले हो गई थी। पत्नी लक्ष्मी और पांच बेटियों पर पंकज के आकस्मिक मौत से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। संवाद