फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Health deteriorated due to weather and food problems, stomach patients increased

Basti News: माैसम और खानपान में गड़बड़ी से बिगड़ी सेहत, पेट के मरीज बढ़े

Mon, 17 Mar 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 17 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Health deteriorated due to weather and food problems, stomach patients increased
बस्ती। जिले के सभी सीएचसी/पीएचसी पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ रही। माैसम और त्योहार के दौरान खानपान बिगड़ने की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी रही। डायरिया, पेट दर्द के मरीज भी पाए गए।
विज्ञापन

भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी भानपुर क्षेत्र के तीन पीएचसी पर कुल 160 मरीजों का पंजीकरण हुआ। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सचिन चौधरी ने बताया कि सर्वाधिक मरीज पेट दर्द, उल्टी और दस्त से परेशान होकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

सभी को जरूरी सुझाव के साथ दवाएं दी गई। सीएचसी पर 52, पीएचसी करमहिया 42 परसाकुतुब 35 और सगरा पीएचसी पर कुल 31 मरीजों का इलाज किया गया।
हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के पीएचसी बेलभरिया राम गुलाम में कुल 20 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसमें सात मरीजों को होम्योपैथ और 13 मरीजों का एलोपैथ विधि से इलाज किया गया। डॉ. धर्मेंद्र शर्मा व डाॅ. आनंद भारती ने मरीजों को बदलते मौसम में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। काशीपुर स्वास्थ्य केंद्र 10 रोगियों का उपचार किया गया। फार्मासिस्ट अनिल कुमार चौधरी ने रोगियों की जांच कर दवाएं वितरित की। इंदौली स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅ. उमेश ने 15 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय पीएचसी पर दिन में 12 बजे तक केवल 10 मरीज पहुंचे थे। यहां नेत्र रोग निदान कक्ष एवं एक्सरे रूम बंद रहा। डॉ. कुमकुम राय ने 12 बजे तक मरीजों का उपचार किया। बताया कि वायरल बुखार और खांसी के मरीज ज्यादा शामिल रहे। अस्पताल में मौजूद विनोद पाल, देवेंद्र नाथ पांडेय, राम गुलाब मौर्या ने बताया कि यहां इलाज की विशेष सुविधा नहीं है।
मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी पर स्वास्थ्य मेले के दौरान केवल 14 मरीज आए। डॉ. फारुख खान ने बताया कि खांसी, बुखार, सर्दी, जुकाम से परेशान होकर लोग पहुंचे थे, जिन्हें जरूरी दवाएं भी दी गई है। फार्मासिस्ट गुलाब, बबिता अग्रहरि, संतोष आदि मौजूद रहे।

कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी बहादुरपुर में 31 मरीजों का इलाज किया गया। डाॅ. मनोज कुमार ने बताया कि उनके यहां घायल, त्वचा, ब्लड प्रेशर तथा बुखार से संबंधित रोगियों की संख्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed