{"_id":"65d3ac98e3e4e0a991020e94","slug":"health-atms-became-showpieces-basti-news-c-207-1-sgkp1004-111699-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शोपीस बनकर रह गए हेल्थ एटीएम...जांच ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शोपीस बनकर रह गए हेल्थ एटीएम...जांच ठप
Tue, 20 Feb 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 20 Feb 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
- कप्तानगंज में किट तो रुधौली में तकनीकी खामी के चलते बंद है जांच
- जनवरी 2023 में स्थापित इन मशीनों से होती थी 59 प्रकार की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कप्तानगंज व रुधौली सीएचसी पर जनवरी 2023 में हेल्थ एटीएम स्थापित किया गया था। अब यह मशीनें धूल फांक रही हैं। तत्कालीन डीएम प्रियंका निरंजन ने मशीनों का लोकार्पण किया था। तब कहा गया था कि खून से संबंधित हर प्रकार की जांच कुछ ही मिनटों में हो जाएगी। मगर, मशीनों में एक बार तकनीकी खामी आने के बाद इसे ठीक नहीं कराया जा सका। सोमवार को हेल्थ एटीएम की जायजा लिया गया तो दोनों जगहों पर मशीनें कमरें में बंद मिलीं। चिकित्साकर्मियों ने बताया कि खराबी की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।
धौली सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि हेल्थ एटीएम स्थापना के 10 दिन बाद ही खराब हो गया था। तब से यह वैसे ही पड़ा है। इसकी सूचना कई बार उच्चाधिकारियों को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एमओआईसी डाॅ. आनंद मिश्र ने बताया कि सीएमओ कार्यालय को इसकी सूचना दी गई है। जल्द ही ठीक कराने का आश्वासन मिला है।
गोरखपुर-अयोध्या हाईवे के किनारे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज मेंंर स्थापित हेल्थ एटीएम कक्ष पर ताला लटक रहा है। चिकित्साकर्मियों से बताया कि सात माह से मशीन से जांच बंद है। मरीजों की जांच सामान्य लैब में की जा रही है। एमओआईसी डॉ. सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि दो दिन पहले सीएचसी का प्रभार लिया है। हेल्थ एटीएम की किट न होने की जानकारी मिली है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। अगले हफ्ते तक किट उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
...
59 प्रकार की होती थी जांच
हेल्थ एटीएम खून से संबंधित जांच करने करने की आधुनिक तकनीक है। इसमें एक बूंद खून से 59 प्रकार की जांच होती थी। इसमें हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, मधुमेह, डेंगू, मलेरिया, टीएलसी, डीएलसी, ऑक्सीजन स्तर, ईसीजी, रक्तचाप, डिहाईड्रेशन, मोटापा, ब्लड शुगर, कोलस्ट्रोल आदि जांच आसानी से बिना समय गंवाए हो जाती थी। हेल्थ एटीएम से जांच रिपोर्ट ईमेल अथवा मोबाइल पर मिलती थी।