फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   He was murdered by hitting his head with a stone on the embankment of Saryu.

Basti News: सरयू के तटबंध पर पत्थर से सिर पर वार कर की गई थी हत्या

Tue, 01 Oct 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 01 Oct 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
He was murdered by hitting his head with a stone on the embankment of Saryu.
शक्ति हत्याकांड: गिरफ्तार आरोपी मनोज शुक्ल से पुलिस पूछताछ में खुला मामला
विज्ञापन

आरोपियों की बढ़ सकती है फेहरिस्त, कई अन्य के शामिल होने का शक

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। शक्ति सिंह हत्याकांड में पुलिस को कई चौंकाने वाले तथ्य हाथ लगे हैं। गिरफ्त में आए नामजद आरोपी मनोज शुक्ला से काफी कुछ पुलिस ने उगलवा लिए हैं। मगर, पुलिस अभी खुल नहीं रही है। आरोपी से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि शक्ति सिंह की हत्या सरयू नदी के तटबंध पर पत्थरों से वार कर की गई थी। उन पत्थरों पर खून के निशान मिले भी थे। सीओ कलवारी प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने गुनाह कबूल कर ली है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उधर, पुलिस ने जब्त किए गए डीबीआर का डेटा रिकवर कर लिया है। इसमेंं कई अहम फुटेज ऐसे मिले हैं, जो घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी इसे कबूल नहीं कर रही है। सूत्रों ने यहां तक बताया कि इस हत्याकांड में अभी कई और नाम सामने आना बाकी हैं। पुलिस उनमें से कइयों की पहचान कर चुकी है। मगर, हाथ आने बाकी हैं।
विज्ञापन

नगर थानाक्षेत्र के रानीपुर बेलाड़ी निवासी शक्ति सिंह की हत्या करके दुबौलिया थानाक्षेत्र के सैफाबाद बंधे के किनारे सरयू नदी में फेंक दिया गया था। 26 सितंबर को सुबह मवेशी चरा रहे ग्रामीण और मछली का शिकार करने वाले वहां पहुंचे तो तटबंध के पत्थरों पर खून देखा। शक होने पर आसपास नजर दौड़ाने लगे तो पानी में बोरे में भरा हुआ कुछ दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो बोरे में युवक का शव मिला। बाद में उसकी पहचान शक्ति सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को उसके भाई विक्रम सिंह ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि उनके भाई शक्ति सिंह की हत्या उसके गांव के नागेश सिंह ने रवि सिंह,शैलेश सिंह और मनोज शुक्ला आदि के साथ मिलकर की है। तहरीर दिए कि इन लोगों ने 24 सितंबर को कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट से शक्ति का अपहरण किया था। तहरीर के आधार पर नगर थाने की पुलिस ने अपहरण कर हत्या और शव छिपाने के आरोप में नागेश प्रताप सिंह, रवि सिंह, शैलेश सिंह और मनोज शुक्ला असहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसमें पुलिस अभी सिर्फ मनोज शुक्ल निवासी फेंसा थाना दुबौलिया को गिरफ्तार कर पाई है।

..
एक और आरोपी के करीब पहुंची पुलिस
नामजद आरोपियों में से एक और आरोपी तक पुलिस पहुंच चुकी है। हालांकि, अभी इसके बारे में कोई कुछ बताने से बच रहा है। मगर, सूत्र बताते हैं कि वह पुलिस की रडार पर आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed