{"_id":"62a2353d7d4b9c6e527a8c0a","slug":"harassment-of-two-married-women-for-dowry-basti-news-gkp439794922","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए दो विवाहिताओं का उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए दो विवाहिताओं का उत्पीड़न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए दो विवाहिताओं का उत्पीड़न
महिला थाना और सोनहा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बस्ती। दहेज के लिए विवाहिताओं को प्रताड़ित करने के आरोप में महिला थाना और सोनहा पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गौर थानाक्षेत्र की सुमन ने महिला थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज क्षेत्र के महुआरा निवासी सुजीत कुमार के साथ हुई है। उसने आरोप लगाया है कि ससुराल में दहेज में दो लाख रुपये के लिए पति सुजीत, ससुर महेश, सास रेखा, ननद रीमा व सीमा प्रताड़ित कर रही हैं। मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। चोट लगने के कारण उसका गर्भपात हो गया।
सोनहा थाने पर तहरीर देकर सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थानाक्षेत्र की प्रमिला ने बताया कि उसकी शादी सोनहा थानाक्षेत्र के केवटाखोर निवासी प्रदीप पाल के साथ हुई है। आरोप है कि ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पति प्रदीप, सास राजकुमारी देवी, ससुरा रामनरेश और देवर संदीप पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।