फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Haraiya team defeated KDC Cricket Club by seven wickets

Basti News: हरैया टीम ने केडीसी क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया

Sat, 28 Dec 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 28 Dec 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Haraiya team defeated KDC Cricket Club by seven wickets
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में आयोजित प्रीमियर लीग बीपीएल सीजन-2 के दूसरे दिन शुक्रवार को केडीसी क्रिकेट क्लब और हरैया के बीच मैच खेला गया। केडीसी टीम को हराकर हरैया की टीम सात विकेट से विजयी रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अंकुर वर्मा व सहायक अभियंता अभिषेक पटेल ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। केडीसी बस्ती की टीम ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 87 रन बनाए और हरैया की टीम को 88 रन का लक्ष्य दिया। इसमें मुन्ना ने सर्वाधिक 28 व नीरज ने 16 रन बनाए। हरैया की टीम से बालिंग करते हुए आलोक वर्मा ने सर्वाधिक छह विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करती हुई हरैया की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर सात ओवर में ही सात विकेट से जीत हासिल कर लिया। जिसमें नीरज शुक्ला ने सर्वाधिक 43 व मार्शल तिवारी ने 32 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक इं. अंशुल पटेल, पंकज चौधरी व राहुल पाल, अंपायर अमजद आलम, आफताब, विक्की गुप्ता, कमेंटेटर ऋषभ पांडेय समेत अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed