फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Grandson and daughter-in-law fight, elderly man dies from head injury while trying to rescue

Basti News: नाती-बहू में मारपीट, बचाव करने गए बुजुर्ग की सिर में चोट लगने से मौत

Tue, 24 Feb 2026 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Grandson and daughter-in-law fight, elderly man dies from head injury while trying to rescue
मुंडेरवा। थाना क्षेत्र के बरडाड गांव में रविवार की रात नाती-बहू के बीच हो रहे मारपीट में बीच-बचाव करने के गए 85 वर्षीय बुजुर्ग नाना घिसियावन के सिर में गंभीर चोट लगाने से मौत हो गई। पुलिस इस कहानी को संदिग्ध मान रही है। उसका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ पाएगी।
विज्ञापन

रुधौली के सीओ कुलदीप यादव ने बुजुर्ग के नाती और उसकी पत्नी से पूछताछ की। आसपास के लोगों का कहना गुलाब (26) रविवार की रात नशे में घर पहुंचा था। किसी बात पर पत्नी के साथ मारपीट करने लगा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर गांव के घिसियावन अपने नाती गुलाब के साथ बरडाड गांव में रहते थे। आसपास के लोगों का कहना है कि गुलाब (26) रविवार की रात को नशे में घर पहुंचा था। किसी बात पर उसका पत्नी से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट बढ़ता देख घिसियावन बीच-बचाव करने गए। इस दौरान एक डंडा उसके सिर पर पड़ गया इससे उनकी मौत हो गई। पड़ोस में आए किसी रिश्तेदार ने पुलिस को सूचना दी।

थानेदार प्रदीप कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बुजुर्ग के नाती गुलाब से पूछताछ की। थानेदार ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मारने से सिर में चोट लगी है या गिरने से। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed