फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Gram Panchayats will repair the drains of tube wells

सरकारी नलकूपों की नालियां दुरुस्त कराएंगी ग्राम पंचायतें

Tue, 07 Sep 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayats will repair the drains of tube wells
नलकूपों की नालियां दुरुस्त कराएंगी ग्राम पंचायतें
विज्ञापन

मनरेगा के तहत होगी पक्की नालियों और वाटर बैंकों की मरम्मत
बस्ती। जिले के सरकारी नलकूपों की नालियों का रखरखाव और निर्माण अब ग्राम पंचायतें करा सकेंगी। मनरेगा मजदूरों के जरिए होने वाले इस कार्य से किसानों को जहां पानी के लिए हलकान नहीं होना पड़ेगा, वहीं विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी नालियों और नहरों को दुरुस्त कराने के लिए धन की कमी का बहाना नहीं कर सकेंगे।

जिले में कुल 612 सरकारी नलकूप स्थापित हैं। दशकों से स्थापित अधिकांश नलकूपों की नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। आए दिन किसान इसकी शिकायत नलकूप विभाग के दफ्तरों में आकर करते रहते हैं। नलकूप विभाग को मरम्मत के नाम पर महज 12 हजार रुपये प्रति नलकूप प्रतिवर्ष व्यय करने का अधिकार है। इससे नालियों और इन पर स्थापित वाटर बैंकों व नहरों का रखरखाव हर साल बाधित होता रहता है। इधर मनरेगा योजना को और अधिक विस्तार देते हुए शासन ने इनकी भी जिम्मेदारी सौंप दी है। सहायक अभियंता सुजीत कुमार श्रीवास्तव और वरिष्ठ सहायक रीना सिंह के मुताबिक ग्राम पंचायत को नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर आवेदन कर अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना होगा। नलकूप पर विभाग का अधिकार रहेगा और विभागीय अभियंताओं की निगरानी में मानकों के अनुसार कार्य कराया जाएगा। सभी भुगतान ग्राम पंचायत को मनरेगा के तहत करना होगा। किसी भी प्रकार की क्षतिपूर्ति के लिए ग्राम पंचायत जिम्मेदार होंगे। मानक के अनुसार काम न होने पर अनापत्ति प्रमाणपत्र स्वत: निरस्त हो जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतें मनरेगा के तहत शासकीय नलकूपों की नालियों का निर्माण व मरम्मत करा सकेंगी। इसके लिए नोड्यूज प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं।
लालचंद, एक्सईएन, नलकूप खंड, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed