{"_id":"65ff3cc54449293e250da326","slug":"grabbed-rs-260-lakh-on-the-pretext-of-job-basti-news-c-207-1-sgkp1006-113648-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नौकरी का झांसा देकर हड़पे 2.60 लाख, थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नौकरी का झांसा देकर हड़पे 2.60 लाख, थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र
Sun, 24 Mar 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लालगंज क्षेत्र मे नौकरी का झांसा देकर 2.60 लाख रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने महसो निवासी शिल्पी गुप्ता पुत्र छविलाल गुप्ता की तहरीर पर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अंबिकेश्वर व लखनऊ के शास्वती कांट्रेक्शन इंक्वीपमेंट विनय खंड लखनऊ के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी का केस दर्ज किया है।
शिल्पी ने तहरीर में कहा है कि रामपुर गांव निवासी अंबिकेश्वर ने नौकरी का झांसा देकर 2.60 लाख रुपये दो साल पहले लिए थे। जब उन पर दबाव बनाया गया तो लखनऊ के विनय खंड गोमती नगर लखनऊ स्थित एक निजी कार्यालय में ले गए। यहां रुपये दिलाने की बात करते हुए दो माह में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। इसके लिए अंबिकेश्वर ने लखनऊ के अनिल के साथ मिलकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिला दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।