फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   government with poors

वंचितों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी सरकार

Wed, 19 Sep 2018 11:58 PM IST
basti
basti Updated Wed, 19 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
government with poors
सभा को संबोधित करते अनिल राजभर। - फोटो : amar ujala
कुदरहा। सूबे के राज्य मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सरकार दबे-कुचले तबके के चेहरे पर मुस्कान बिखरने के लिए संकल्पित है। मूलभूत जरूरतों के मद्देनजर अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसका लाभ हर जरूरतमंद के आंगन तक पहुंचे, इसकी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को भी निभानी होगी। आईटीआई कॉलेज में 23 सितंबर राजा सुहेलदेव का जन्मदिन मनाया जाएगा, जिसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। 
विज्ञापन

राज्य मंत्री राजभर बुधवार को टेगरिहा गांव में राजभर समाज को संबोधित कर रहे थे।  कहा कि सरकार सभी जाति वर्ग के गरीबों को एक नजर से देखती है और सब के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सभी जरूरतमंद को छत देने के लिए गांव-गांव सूची बनाई जा रही है। कार्यकर्ता इस बात की निगरानी करें ताकि सभी को मकान मिल सके। जिन घरों में रोशनी नहीं है उन्हें निशुल्क कनेक्शन दिलाने की पहल की जाए । छोटे लाल राजभर ने राज्य मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि राजभर समाज पूरी ताकत से 23 जनवरी को राजा सुहेलदेव के जन्मदिवस कार्यक्रम में शामिल होगा। इस मौके पर शिवपूजन राजभर, बसन्त राजभर, रामललित राजभर, राजेन्द्र चौरसिया प्रधान, कमल सिंह, पंकज यादव प्रधान, अमित शुक्ल, अंसार अहमद, मदन लाल, श्याम सुन्दर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed