फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Government is committed to the development

श्रीराम सर्किट से जुड़े क्षेत्रों के विकास को प्रतिबद्ध है सरकार : केशव

Thu, 30 Mar 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 30 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Government is committed to the development
मखौड़ा महोत्सव को आनलाइन संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या।
परशुरामपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या से पंचकोसी व 14 कोसी तो मखौड़ा धाम से 84 कोसी परिक्रमा होती है। धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण इस स्थल सहित श्रीराम सर्किट से जुड़े सभी क्षेत्रों के विकास को सरकार प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव कैबिनेट बैठक के कारण कार्यक्रम में नहीं आ सके थे। उन्होंने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से सभा को संबोधित किया।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि राम जन्म हेतु पुत्रेष्टि यज्ञ के लिए मखौड़ा को चुना गया था। ऐसी धरती पर महोत्सव अतिमहत्वपूर्ण है। यह धाम आदि काल से पौराणिक महत्व है। पूर्व की सरकारों ने इसके विकास को महत्व नहीं दिया। भाजपा सरकार गठन के बाद से इसका महत्व बढ़ा और सरकार ने इसे प्राथमिकता में लिया। मखौड़ा के अलावा छावनी, शहीद स्थल अमोढ़ा, रामरेखा मंदिर, शृंगीनारी सहित तमाम स्थलों का विकास किया। इन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन स्थल के रूप में ख्याति मिले।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा की महोत्सव के आयोजन से मखौड़ा क्षेत्र का विकास होगा। पर्यटन स्थल के रूप विकसित होने के बाद स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन होगा। जिससे यहां के क्षेत्रीय लोगों को रोजगार मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को अयोध्या दशरथ महल के महंत बिंदु गद्दाचार्य देवेंद्र प्रसादाचार्य तथा कटरा कुटी के महंत चिन्मयानंद ने भी संबोधित किया। इस मौके पर महोत्सव के नोडल मुख्य बिकास अधिकारी राजेश कुमार प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, एसडीएम हरैया गुलाबचंद, बीडीओ परशुरामपुर राज मंगल चौधरी, सूर्य नारायण दास वैदिक, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन कसौधन, यशकांत सिंह, विवेकानंद मिश्र आदि मौजूद रहे।

-----
80 दिव्यांगों को मिला आवास प्रमाण पत्र
डीएम प्रियंका निरंजन ने मखौड़ा धाम में 80 दिव्यांगों को आवास का प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर 7 लोगों को विश्वकर्मा सम्मान टूल किट दिया गया।
-----
अंतिम समय में स्थगित हुआ डिप्टी सीएम का कार्यक्रम
मखौड़ा महोत्सव में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम को लेकर मखौड़ा में प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी थी। हेलीकाप्टर से उनके आगमन की सूचना के चलते मखौड़ा में हेलीपैड भी बनवाया गया था, मगर अंतिम समय पर कैबिनेट की बैठक के चलते दोपहर करीब 1 बजे उनका कार्यक्रम स्थगित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed