फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Government accused of high-handedness

सरकार पर मनमानी का आरोप

Mon, 05 Sep 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 05 Sep 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Government accused of high-handedness
लेखपाल हुए आक्रोशित - फोटो : अमर उजाला
छह सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर जिले भर के लेखपालों ने चौथे दिन भी धरना दिया। मंच से सभी वक्ताओं ने इस मामले में सरकार की मनमानी और हठधर्मिता को लेकर नाराजगी जताई।   और आरपार की लड़ाई लड़ने का एलान किया। सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने लेखपालों के आंदोलन का समर्थन का एलान किया। धरना स्थल पर पहुंचे दोनों संघों के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने एक भी लेखपाल का उत्पीड़न किया तो सभी कर्मचारी 24 घंटे के भीतर हड़ताल पर चले जाएंगे। लेखपाल नरेंद्र बहादुर उपाध्याय ने कहा कि कि टाउन क्लब से कंपनी बाग होते हुए डीएम कार्यालय तक पांच को कैंडल मार्च निकाला जाएगा। छह को डीएम  कार्यालय पर धरने के दौरान शुद्धि बुद्धि यज्ञ का कार्यक्रम होगा। सोमवार को धरने की अध्यक्षता जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र और  संचालन भानपुर तहसील के मंत्री बालकृष्ण उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन


सोमवार को धरना शुरू होते ही राज्य कर्मचारी संयुक्त संघ के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम आधार पाल, मंत्री तौलू प्रसाद और संयुक्त सचिव श्याम बिहारी धरना स्थल पर पहुंचे धरना स्थल पर पहुंचे और सभी लेखपालों के आंदोलन का समर्थन किया। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, संरक्षक अशोक कुमार मिश्र, महामंत्री रंगीलाल ने कहा कि लेखपाल अपने जायज मांगों को लेकर शांति पूर्वक आंदोलन कर रहे हैं। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राम सुमेर ने कहा कि हड़ताल के चलते जरूरतमंदों को कठिनाईयों  का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जिम्मेदार सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed