फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ghar mein ghusakar mahila se dushkarm

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

Fri, 26 Nov 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
ghar mein ghusakar mahila se dushkarm
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

कलवारी थानाक्षेत्र में हुई घटना, गांव का ही रहने वाला है सूरज
गायघाट (बस्ती)। कलवारी थानाक्षेत्र की एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप युवक पर लगा है। गांव के ही रहने वाले आरोपित के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
कलवारी थानाक्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 23 नवंबर की रात करीब 11 बजे गांव का ही रहने वाला सरजू उनके घर में घुस गया और पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। पत्नी ने विरोध किया तो अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला ने परिजनों से आपबीती बताई और सूचना थाने पर दी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन

किशोरी से छेड़खानी का आरोपित गिरफ्तार
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव का रहने वाला एक युवक 20 नवंबर को घर में घुस गया और उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की। घटनाक्रम की जानकारी होने पर आरोपित के घर उलाहना देने गए तो मारपीट कर धमकाया गया। थाना प्रभारी बृजेंद्र पटेल ने बताया कि आरोपित व उसके घरवालों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, धमकी व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपित को शुक्रवार को चौकी प्रभारी खजौला नरायनलाल श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल रामसुमेर चौहान व आरक्षी अशोक यादव की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed