{"_id":"5f2aed648ebc3e3ce7275214","slug":"ghar-ghar-jale-deep-basti-news-gkp360739926","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर जले दीप, मंदिर सजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर जले दीप, मंदिर सजे
विज्ञापन
दुधिया रोशनी से नहाई गांधीनगर स्थित हनुमान मंदिर।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर-घर जले दीप, मंदिर सजे
बस्ती। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक तरफ मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कर रहे थे वहीं, नगर के मंदिरों व घर-घर में प्रभु श्रीराम की आराधना में लोग लीन रहे। महिलाओं ने श्रद्धा के साथ मंगल गीत गाए। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का भरपूर पालन किया। दिन ढलते ही नगर में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस बीच अवध जैसी सुंदर छटा देखते ही बन रही थी।
सिकंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के हैदराबाद, चौरी, नंदनगर, महादेवा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में युवा केसरिया झंडा लगाकर खुशी मनाते नजर आए। इस दौरान कई जगह सुंदरकांड का पाठ किया गया। पंचम गुप्ता, गोलू कश्यप, लवकुश मोदनवाल, अरविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे। महादेवा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के राममड़ैया गुलाबी देवी हॉस्पिटल पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। इलाके में लोगों ने अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर लोक मंगल की कामना की। टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अजगैवाजगंल गांव में सुल्तानपुर मंदिर, महादेवा शिव मंदिर पर रामायण का पाठ किया गया। बारह क्षेत्र, सिधौनी व कर्मी गांव में सुंदर कांड का पाठ कर लोगों ने हवन -पूजन किया। इस दौरान अवधेश तिवारी, पंडोही मौर्य, जितेंद्र यादव, गिरजेश मौर्य, श्याम नरायण त्रिपाठी, रामदीन तिवारी, लल्लन, कमलेश तिवारी, अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पाल ने पैतृक निवास मथौली स्थित दुर्गा मंदिर पर सुंदर कांड का पाठ किया और थालेस्वर नाथ शिव मंदिर पर 501 दीप प्रज्ज्वलित किया। इसी क्रम में देईसाड़ में बाबुराम चौधरी, बनकटी में उमेश अग्रहरी, बानपुर में मनीष मिश्रा, सदानंद मिश्रा, रामजानकी मंदिर महादेवा में रघुनाथ सिंह, बंडा में महंत मधुबन दास ने सुंदरकांड का पाठ कर लोगों में प्रसाद का वितरण किया। विवेकानंद शुक्ला, छोटे पाल, रमेश अग्रहरी, अतुल पाल, वीरेंद्र बहादुर पाल, नन्हें पाल, जगदम्बा शुक्ला, शिवाधात्री मिश्रा, शिव अज्ञा मौर्या, राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, बबलू सिंह आदि मौजूद रहे। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार 84 कोसी परिक्रमा के दूसरे पड़ाव स्थल हनुमान बाग मंदिर में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। शाम को मंदिर परिसर में 501 दीप जलाकर लोक मंगल की कामना की। भगवान बख्श सिंह, श्याम जी शुक्ल, खानन सिंह, शैलेंद्र विक्रम सिंह, विभोर सिंह, राजमंगल पाठक, चतुर्गुन राजभर, प्रवीण कुमार, अंबुज सिंह आदि मौजदू रहे।